फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Makers Announced Metro In Dino New Release Date, Anurag Basu Directed This Multi Starrer Film

Metro In Dino: आ गई अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ की नई रिलीज डेट, निर्माताओं ने दी जानकारी

Wed, 12 Mar 2025 05:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 12 Mar 2025 05:18 PM IST
सार

Metro In Dino: लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट से सजी अनुराग बसु की अगली फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और कौन-कौन कलाकार इस फिल्म में आएंगे नजर।

विज्ञापन
Makers Announced Metro In Dino New Release Date, Anurag Basu Directed This Multi Starrer Film
मेट्रो इन दिनों - फोटो : इंस्टाग्राम@tseriesfilms

विस्तार

‘बर्फी’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग बसु ऐसे निर्देशक हैं जिनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। दर्शक पिछले कुछ वक्त से अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म को 29 नवंबर 2024 को ही रिलीज होना था, लेकिन फिल्म अब तक सिनेमाघरों में नहीं दिखी। अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसके बाद लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

टी-सीरीज ने साझा की जानकारी
फिल्म के निर्माता टी-सीरीज की ओर से एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी साझा की गई है। अपनी पोस्ट में टी-सीरीज ने फिल्म की स्टार कास्ट की एक संयुक्त फोटो साझा करते हुए लिखा, “जब प्यार, किस्मत और शहरी जीवन आपस में टकराते हैं तो जादू होना तय है। ‘मेट्रो इन दिनों’ आपके पसंदीदा शहरों से दिल की कहानियां लेकर आ रही है। इसे अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 4 जुलाई से देखें।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)




यह खबर भी पढ़ें: Gajraj Rao: कछुआ बनकर ही खुश हैं गजराज राव, अब नहीं रही बड़े निर्माताओं के साथ काम करने की इच्छा

 

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
अनुराग बसु की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में काफी बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे दिखाई देंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: इसलिए सबसे ज्यादा खूबसूरत औरतों में शामिल हैं ऐश्वर्या, विश्लेषण से पता चला राज

‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का है सीक्वेल
‘मेट्रो इन दिनों’ 2007 में आई फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वेल है।  ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ में भी अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया था। ‘मेट्रो इन दिनों’ की घोषणा 2022 में की गई थी। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु द्वारा निर्मित, इस फिल्म को अनुराग बसु प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुलशन कुमार और टी-सीरीज के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed