फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Makers Approach Kriti Sanon For Don 3 Female Lead With Ranveer Singh

Don 3: ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा अपडेट, रणवीर सिंह की हीरोइन की तलाश में जुटे मेकर्स; ये एक्ट्रेस रेस में सबसे आगे

Tue, 22 Apr 2025 03:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 22 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

Don 3 Lead Actress: रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ फ्लोर पर आने को तैयार है, लेकिन अब तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस फाइनल नहीं हो पा रही है। मेकर्स इसकी खोज में जुटे हुए हैं। अब एक नया नाम रेस में सामने आया है। जानिए कौन है वो अभिनेत्री।

विज्ञापन
Makers Approach Kriti Sanon For Don 3 Female Lead With Ranveer Singh
डॉन 3 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस बार डॉन की प्रमुख भूमिका में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। जिसको लेकर कई फैंस ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, फिल्म की फीमेल लीड को लेकर अब तक कुछ तय नहीं हो पा रहा है। घोषणा के समय कियारा आडवाणी फिल्म की हीरोइन घोषित हुई थीं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के चलते उनके फिल्म से हटने के बाद अब तक किसी नई एक्ट्रेस के नाम पर मोहर नहीं लग पाई है। अब फिल्म की हीरोइन को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक मेकर्स ने बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्री से संपर्क किया है।

विज्ञापन

शरवरी नहीं, अब कृति के संपर्क में मेकर्स
कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कियारा के बाद अब शरवरी वाघ डॉन 3 में रणवीर सिंह की नई हीरोइन होंगी। लेकिन अब पिंकविला की रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि शरवरी की जगह मेकर्स किसी और अभिनेत्री से बात कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डॉन 3’ के मेकर्स अभिनेत्री कृति सेनन के संपर्क में हैं और उन्हें फिल्म की फीमेल लीड के लिए अप्रोच कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ये तय है कि फिलहाल डॉन 3 की हीरोइन अब तक तय नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर लेकर आ रहे नागों वाली पिक्चर, ये एक्टर बनेगा इच्छाधारी नाग; सामने आई रिलीज डेट

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स को चाहिए अनुभवी अभिनेत्री
ताजा रिपोर्ट के मुताबकि, फरहान अख्तर और उनकी टीम अपनी फिल्म के लिए एक अनुभवी अभिनेत्री को कास्ट करना चाहती है। जिसकी स्क्रीन पर मौजूदगी अच्छी हो और किरदार की गंभीरता को समझ सके। इसीलिए शायद शरवरी की जगह अब कृति सेनन को अप्रोच किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स को ऐसा लगता है कि कृति सेनन ‘डॉन 3’ की लीड एक्ट्रेस की भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। उनमें स्क्रीन पर रोमा की भूमिका निभाने की क्षमता है और वे जल्द ही इस फिल्म को साइन करने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, अभी भी मेकर्स या कृति सेनन की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


यह खबर भी पढ़ें: Retro Trailer: 'रेट्रो' का हिंदी में ट्रेलर जारी, उत्तर भारत के दर्शकों को रिझाएंगे सूर्या और पूजा हेगड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed