फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee recalls being part of Shah Rukh Khan Veer Zaara his character should have been given more scene

Manoj Bajpayee: मनोज ने 'वीर जारा' में अपनी भूमिका पर की बात, बोले- मेरे सीन और होने चाहिए थे, मैं बस अतिथि था

Sat, 03 Aug 2024 03:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 03 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी ने वीर जारा में काम करने के अनुभव को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी भूमिका को और सीन मिलने चाहिए थे। शाहरुख खान की फिल्म वीर जारा 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee recalls being part of Shah Rukh Khan Veer Zaara his character should have been given more scene
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

विस्तार

बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता मनोज बाजपेयी दो दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी अदाकरी से दर्शकों को लुभा रहे हैं। अभिनेता ने हाल  ही में यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा अपनी भूमिका को याद किया। फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अहम भूमिका में नजर आई थीं। मनोज ने यश चोपड़ा के साथ काम करने पर अपार खुशी और गर्व महसूस किया। इसके साथ ही उनके किरदार के साथ किए गए व्यवहार पर निराशा भी जताई। अभिनेता ने फिल्म में काम करने अपने अनुभव को साझा किया। 

विज्ञापन

यश चोपड़ा के साथ काम करने का अनुभव किया साझा

मनोज बाजपेयी ने फिल्म में जारा के मंगेतर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'वीर जारा में काम करने का मेरा अनुभव अच्छा रहा। मगर वास्तविकता यह है कि मैंने फिल्म के लिए तीन दिन दिल्ली में और फिर एक दिन अमृतसर में शूटिंग की। तो मेरा काम इन चार दिनों में पूरा हो गया। मैं फिल्म में एक मेहमान की तरह था। हालांकि, यश चोपड़ा ने मुझे बहुत सम्मान दिया और उनकी टीम ने भी। मैं बस खुश था कि यश चोपड़ा जैसे किसी व्यक्ति ने मुझे निर्देशित किया। मैं इसे हमेशा संजो कर रखूंगा।' 

विज्ञापन


Hugh Jackman: 25 साल बाद के हुय क्वान से मिले ह्यू जैकमैन, एक्स-मैन में साथ किया था काम

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी को वीर जारा में कैसे मिला ता रोल

अभिनेता ने कहा, 'वह अपनी फिल्म में मेरी भूमिका के बारे में मुझसे काफी ईमानदार थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि यह वह भूमिका है, जो मेरे पास तुम्हारे लिए है। मैं ज्यादातर रोमांटिक फिल्में बनाता हूं, लेकिन जब मुझे इस भूमिका के लिए कलाकारों का चयन करना था, तो मैं केवल तुम्हारे बारे में सोच सकता था। यश जी ने मुझे पिंजर में देखा था और इसीलिए उन्होंने मुझे उस भूमिका के लिए चुना।' मनोज ने इसके साथ ही कहा कि उनके किरदार को और भी सीन दिए जाने चाहिए थे।


अपने किरदार को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि यह एक प्रेम कहानी थी और फिल्म के नायक और नायिका पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। मगर मेरे किरदार को और अधिक ग्रे दिखाने के लिए, मुझे लगता है कि इसमें कुछ और सीन होने चाहिए थे। क्योंकि जब आप इसे देखेंगे, तो पाएंगे कि उसकी मंगेतर ने उसे धोखा दिया है। इसलिए मेरा मानना है कि इसमें एक ऐसा सीन होना चाहिए था, जिसमें दिखाया जाना चाहिए था कि किरदार के साथ पूरी तरह से गलत हुआ है।' 20 साल पहले आई फिल्म वीर जाना ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। 

Ram Gopal Varma: पौराणिक फिल्में बनाने के चलन को राम गोपाल वर्मा ने बताया खतरनाक, 'आदिपुरुष' का भी किया जिक्र

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed