सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Michael OTT release: When and where to watch King of Pop Michael Jackson biopic On Digital Platform

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन के बीच 'माइकल' की ओटीटी रिलीज पर आया अपडेट; जाने कब और कहां देख सकेंगे?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 30 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Michael OTT release: माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कुछ दर्शक इस इंतजार में हैं कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, ताकि घर बैठकर सुकून से इसका लुत्फ ले सकें। इस पर अपडेट आया है।

Michael OTT release: When and where to watch King of Pop Michael Jackson biopic On Digital Platform
माइकल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म 'माइकल' खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने 2000 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। दर्शक इस फिल्म के लिए क्रेजी हैं और बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। भारत में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। इस बीच इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आया है।

Trending Videos

Michael OTT release: When and where to watch King of Pop Michael Jackson biopic On Digital Platform
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में कब हुई रिलीज?
बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत करने वाली 'माइकल' का अब दर्शक ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। माइकल जैक्सन की इस बायोपिक में जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जैसे-जैसे फिल्म का सफर आगे बढ़ रहा है, अब सबका ध्यान इसकी डिजिटल  स्ट्रीमिंग की तरफ जा रहा है।

'माइकल' कहां स्ट्रीम होगी?
फिल्म 'माइकल' को Lionsgate डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, जिसका एमेजन के साथ पहले से ही कई वर्षों का लाइसेंसिंग एग्रीमेंट है। मौजूदा उम्मीदों के मुताबिक, यह फिल्म अलग-अलग चरणों में रिलीज होगी। उम्मीद है कि यह सबसे पहले प्रीमियम नेटवर्क Starz पर रिलीज होगी और बाद में दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने से पहले यह फिल्म प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और Fandango at Home जैसे प्रीमियम वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है, जहां इसे किराए पर लिया या खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक हो सकती है रिलीज?
फोर्ब्स के अनुसार, फिल्में आमतौर पर अपनी सिनेमाघरों की रिलीज के 45 से 65 दिनों के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। अगर 'माइकल' भी इसी समय-सीमा का पालन करती है, तो यह जून 2026 के मध्य तक किराए पर या खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकती है। सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग पर अपनी शुरुआत के लिए लॉयन्सगेट की फिल्मों को Starz पर आने में लगभग चार से पांच महीने लगते रहे हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए 'माइकल' सबसे पहले Starz पर आ सकती है, जिसके बाद यह प्राइम पर उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक स्ट्रीमिंग की तारीख को लेकर कोई एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed