फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Milind Soman Ankita Konwar extend wishes to fans on holi says Wishing you all sweetest fruit of your hard work

Milind Soman: होली पर मिलिंद सोमन ने फैंस को पढ़ाया फिटनेस का पाठ, कसरत करते हुए शेयर कीं झलकियां

Sat, 15 Mar 2025 12:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Mar 2025 12:32 AM IST
सार

Milind Soman: अभिनेता मिलिंद सोमन ने होली होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने पत्नी अंकिता और परिवार के साथ होली मनाई। इस त्योहार पर उन्होंने फैंस को फिटनेस का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन
Milind Soman Ankita Konwar extend wishes to fans on holi says Wishing you all sweetest fruit of your hard work
मिलिंद सोमन-अंकिता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर मिलिंद सोमन होली के त्योहार पर रंगों में सराबोर दिखे। उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर और परिवार के साथ जमकर होली खेली और डांस किया। उन्होंने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। फैंस को होली के त्योहार की बधाई देने के साथ-साथ मिलिंद ने फिटनेस का पाठ भी पढ़ाया।

विज्ञापन

Milind Soman Ankita Konwar extend wishes to fans on holi says Wishing you all sweetest fruit of your hard work
मिलिंद और अंकिता अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस को दी पर्व की बधाई
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे एक-दूसरे को रंग लगाते और पोज देते दिख रहे हैं। साथ में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आप सभी को होली के पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ankita Konwar (@ankita_earthy) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

होली खेलने के दौरान पुल-अप्स करते दिखे मिलिंद
इसके अलावा मिलिंद सोमन ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे कसरत करते नजर आ रहे हैं। होली खेलने के दौरान अचानक वे वर्कआउट करने लगे। इस दौरान उनके चेहरे पर गुलाल लगा है। एक्टर ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'काफी समय बाद 20 पुल-अप्स। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। आप सभी को अपनी कड़ी मेहनत का मीठा फल मिले। तरक्की करते रहिए'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Milind Usha Soman (@milindrunning) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

Milind Soman Ankita Konwar extend wishes to fans on holi says Wishing you all sweetest fruit of your hard work
मिलिंद सोमन ने शेयर कीं तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

मिलिंद सोमन ने शेयर कीं झलकियां
अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिलिंद अन्य लोगों को भी वर्कआउट करा रहे हैं। इस दौरान वे खुद निगरानी रख रहे हैं। मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। 59 वर्ष की उम्र में भी वे नियमित रूप से कसरत करते हैं और रनिंग करते हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अंकिता से 2018 में शादी की। अंकिता और उनकी उम्र में करीब 26 साल का अंतर है। 

यह खबर भी पढें:

Masaba Gupta: मसाबा ने ईको फ्रेंडली तरीके से मनाई बिटिया के साथ पहली होली, फैंस के साथ शेयर कीं झलकियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed