{"_id":"67470cadd939fec0090b07ba","slug":"mohammad-rafi-son-announces-legendary-singer-biopic-in-iffi-goa-which-is-directed-by-umesh-shukla-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IFFI Goa: अब बड़े पर्दे पर दिखेगी मोहम्मद रफी की कहानी, बेटे ने ‘इफ्फी’ में की बायोपिक की घोषणा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
IFFI Goa: अब बड़े पर्दे पर दिखेगी मोहम्मद रफी की कहानी, बेटे ने ‘इफ्फी’ में की बायोपिक की घोषणा
Wed, 27 Nov 2024 05:44 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:44 PM IST
सार
IFFI Goa: ‘इफ्फी गोवा 2024’ में 'आसमां से आया फरिश्ता - मोहम्मद रफी - द किंग ऑफ मेलोडी' सत्र के दौरान मोहम्मद रफी के बेटे ने उनके बायोपिक की घोषणा की। यह कार्यक्रम दिग्गज गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
मोहम्मद रफी
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024’ इस बार बेहद खास रहा है। इस महोत्सव में कई फिल्मों की घोषणा भी हो रही है। इस कड़ी में संगीत जगत के दिग्गज मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने अपने पिता पर बायोपिक बनाने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा अगले महीने की जाएगी।
‘इफ्फी’ में दी गई श्रद्धांजलि
24 दिसंबर को हिंदी फिल्म जगत के सबसे महान गायकों में से एक मोहम्मद रफी की जन्म शताब्दी है। मंगलवार को ‘इफ्फी’ में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने भारतीय भाषाओं के साथ-साथ कुछ विदेशी भाषाओं में 1,000 से अधिक फिल्मों के लिए गीत गाए हैं।
Actress Reject Mother Role: माधुरी से लेकर काजोल तक ने, मां के किरदार निभाने से कर दिया इंकार
विज्ञापन
बायोपिक पर चल रही है बात
मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने 'आसमां से आया फरिश्ता - मोहम्मद रफी - द किंग ऑफ मेलोडी' सत्र में कहा कि वह और निर्देशक उमेश शुक्ला, जिन्हें, ‘ओह माई गॉड!’ और "102 नॉट आउट" जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, मोहम्मद रफी पर आगामी बायोपिक फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। "दिसंबर में एक घोषणा की जाएगी। मैं रफी साहब पर एक बायोपिक बना रहा हूं। हम योजना बना रहे हैं। यह रफी साहब की जीवन कहानी होगी। गाने भी बायोपिक का हिस्सा होंगे। हमने 'ओह माई गॉड!' के निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ एक अनुबंध किया है। शाहिद रफी ने कहा, यह पूरी तरह से एक फीचर फिल्म होगी।
ये लोग भी रहे मौजूद
मोहम्मद रफी के सम्मान में रखे इस कार्यक्रम में अभिनेता शर्मिला टैगोर, गायक सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और फिल्म निर्माता सुभाष घई भी मौजूद थे। मोहम्मद रफी ने "मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया", "कौन है जो सपनों में आया", "आजा आजा", "परदा है परदा", "गुलाबी आंखें", "क्या से क्या हो गया", "सुख के सब साथी" जैसे मशहूर गाने गाए हैं।
New Year Songs: 'किसिक' से लकर 'आई नहीं' तक न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल, गानों की लिस्ट है हाई-फाई