फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Monica Bedi Birthday known about actress career struggle net worth films love story with Gangster Abu Salem

Monica Bedi Birthday: आज कल कहां हैं अबू सलेम की 'गर्लफ्रेंड' मोनिका, प्यार में ऐसी डूबीं कि काटी जेल की सजा

Sat, 18 Jan 2025 12:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Jan 2025 12:15 PM IST
सार

Monica Bedi Birthday: अबू सलेम के साथ अपने रिश्ते को लेकर मोनिका बेदी को जेल तक जाना पड़ा था। साथ ही उनके करियर भी बर्बाद हो गया था। चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें...

विज्ञापन
Monica Bedi Birthday known about actress career struggle net worth films love story with Gangster Abu Salem
मोनिका बेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में एक समय पर बड़ी हीरोइनों में शुमार रहने वाली मोनिका बेदी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को हुआ था। उनकी कई फिल्में हिट रही थीं। मोनिका का करियर जिस समय ऊंचाइयों पर था, उसी समय उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ जाने की वजह से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। मोनिका बेदी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। अबू सलेम के साथ अपने रिश्ते को लेकर मोनिका को जेल तक जाना पड़ा था। साथ ही उनके करियर भी बर्बाद हो गया था। चलिए मोनिका के जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि आजकल कहां हैं अबू सलेम की गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी...

विज्ञापन

कातिल से हुआ इश्क
मोनिका बेदी का जन्म 18 जनवरी 1975 को चब्बेवाल में हुआ था। तेलुगू फिल्म 'ताजमहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली  मोनिका ने बॉलीवुड में कदम सैफ अली खान के साथ रखा था। सैफ के साथ फिल्म 'सुरक्षा' करने के बाद से ही मोनिका की खूबसूरती के चर्चा इंडस्ट्री में होने लगे थे। जहां सब उम्मीद कर रहे थे कि मोनिका बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेलेंगी, वहीं इसके उलट अभिनेत्री को एक कातिल से इश्क हो गया और सब कुछ सबकी सोच से बिल्कुल उलट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Monica Bedi Birthday known about actress career struggle net worth films love story with Gangster Abu Salem
मोनिका बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

जेल में रहीं मोनिका
मोनिका को साल 2005 में अबू सलेम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद मोनिका का एक ऐसा सफर शुरू हुआ, जिसे वह न तो भुला सकती हैं और न ही कभी याद करना चाहती होंगी। दरअसल, मोनिका को गिरफ्तार होने के बाद जेल में अपने दिन काटने पड़े। तीन साल अबू और मोनिका वहीं जेल में रहे और फिर दोनों को भारत लाया गया। साल 2007 में मोनिका की सजा पूरी हुई।

विज्ञापन

Monica Bedi Birthday known about actress career struggle net worth films love story with Gangster Abu Salem
अबू सलेम - फोटो : एएनआई

ऐसे शुरू हुई मोनिका-अबू सलेम की प्रेम कहानी
एक बार मोनिका ने अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था। मोनिका एक एक्ट्रेस हैं, इसलिए स्टेज शो के ऑफर में उनकी दिलचस्पी स्वाभाविक थी। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था, लेकिन अबू सलेम के नाम से वाकिफ नहीं थी। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबू सलेम के संपर्क में आईं। मोनिका दुबई में थीं, फोन पर उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था। स्टेज शो के दौरान अबू ने खुद को एक कारोबारी बताया था। शो से पहले अबू सलेम उनसे नाम बदलकर बातें करता था, लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं।

आज कल क्या कर रही हैं मोनिका
जेल से छूटने के बाद मोनिका ने फिर अपना करियर शुरू किया। फिर वह साल 2008 में बिग बॉस 2 में नजर आईं। झलक दिखलाजा 3, रोमियो रांझा, सिरफिरे समेत कई प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी बराबर एक्टिव हैं। वहीं अबू सलेम आज भी उम्रकैद की सजा काट रहा है। मोनिका इन दिनों मुंबई में हैं और लाइमलाइट से दूर हैं। वे फिल्मों और शोज से दूर हैं। छोटे मोटे शोज और स्टेज शोज कर मोनिका कमाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed