फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Digital review of Ali Fazal and Shraddha Srinath film Milan Talkies

डिजिटल रिव्यू: तिग्मांशु की नई फिल्म 'मिलन टॉकीज' के ट्रेलर में यूपी की बकैती

Wed, 20 Feb 2019 03:29 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 20 Feb 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
Digital review of Ali Fazal and Shraddha Srinath film Milan Talkies
Ali Fazal - फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: मिलन टॉकीज (ट्रेलर)
विज्ञापन

कलाकार: अली फजल, श्रद्धा श्रीनाथ, सिकंदर खेर, आशुतोष राणा आदि। निर्देशक: तिग्मांशु धूलिया
बैनऱ: फिल्मी कीड़ा प्रोडक्शंस


एक तीर से दो निशाने लगाने के चक्कर में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया सीधे सैफ अली खान से अली फजल पर आकर अटके हैं। अच्छी कहानियों पर दमदार फिल्में बनाते रहे तिगमांशु को स्टार कलाकारों के साथ काम करने का चस्का बुलेट राजा से लगा और इसी फिल्म ने उनकी फिल्मों में ब्रांड वैल्यू को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई। फिल्म मिलन टॉकीज से वह वापस कहानियों की तरफ मुड़े हैं और यह मोड़ ही उनके करियर का भी सबसे बड़ा इम्तिहान भी होने वाला है।

लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दे चुके तिगमांशु की नई फिल्म मिलन टॉकीज का ट्रेलर उम्मीदें जगाता है। ये अली फजल की कद काठी के हिसाब से कहानी का एक प्लॉट गढ़ता है। अपनी मंगेतर को इम्तिहान पास करने के लिए सब कुछ करने को तैयार ये लड़का फिल्म डायरेक्टर भी बनना चाहता है।
विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन की पूजा करता है और दीवार का विजय बनने के सपने देखता है। छोटे शहरों के सपने अब पुलिस या फौज में भर्ती होने से आगे निकल चुके हैं। बलिया से बंबई की दूरी भी पहले जैसी नहीं रही। मिलन टॉकीज के ट्रेलर में अली फजल पूरे रंग में हैं और श्रद्धा श्रीनाथ की सांवली सलोनी सूरत नंदिता दास और स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्रियों की याद दिलाती है। भाव भी उनके चेहरे पर वैसे ही आते हैं। सिकंदर खेर और आशुतोष राणा यूपी के पंडा बने हैं। खुद तिग्मांशु भी कैमरे के सामने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मिलन टॉकीज का ये ट्रैलर एक बहुत ही यूपी टाइप गाने पर कटा है और अमिताभ भट्टाचार्य का इस फिल्म से बतौर गीतकार जुड़ना इसके संगीत से भी उम्मीदें जगाता है। ट्रेलर बुरा नहीं है और ट्रेलर काटने में तिग्मांशु की उस्तादी कमाल की है। बस फिल्म भी ऐसी ही हो तो बात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed