फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Film Review kapoor and sons

कपूर एंड संस समीक्षा: फिल्म चार दीवारी के अंदर बिखरे हुए घर को दिखाती है

Fri, 18 Mar 2016 03:39 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 18 Mar 2016 03:39 PM IST
सार

  • ऋषि कपूर सबसे ज्यादा याद रहते हैं। 90 बरस का बूढ़ा दिखाने के लिए उन पर ढेर सारा मेक-अप किया गया मगर उन्होंने आंखों से भावनाएं व्यक्त करने में कसर नहीं छोड़ी।
  • फिल्म चार दीवारी के अंदर बिखरे हुए घर को दिखाती है, जहां सबका दम घुट-सा रहा है।

विज्ञापन
 Film Review kapoor and sons
कपूर एंड संस पोस्टर

विस्तार

-निर्माताः करन जौहर
विज्ञापन

-निर्देशकः शकुन बत्रा
-सितारेः ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, आलिया भट्ट, रजत कपूर, रत्ना पाठक शाह
रेटिंग ***

चार बर्तन साथ रहेंगे तो बजेंगे भी। किसी घर की कहानी इस पंक्ति के बगैर पूरी नहीं हो सकती। 90 साल के दादू (ऋषि कपूर) के वहां भी यही हाल है। वह बेटे-बहू (रजत कपूर-रत्ना पाठक शाह) के साथ रहते हैं। जिनके दोनों बच्चे ब्रिटेन और अमेरिका में हैं।

बार-बार मरने की प्रेक्टिस करते दादू का एक ही ख्वाब है। पूरे परिवार के साथ बढ़िया तस्वीर खिंचाएं और दीवार पर टांग कर निहारते रहें। तस्वीर के नीचे लिखा होगाः कपूर एंड संस (सिंस 1921)।
विज्ञापन


सपने कब आसानी से पूरे होते हैं? दादू के बेटे-बहू में कई वजहों से खटपट है ही, पोते भी पांच साल पहले नाराज होकर चले गए थे। क्या दादू का सपना पूरा होगा?

हर परिवार के कुछ रहस्य होते हैं

 Film Review kapoor and sons
कपूर एंड संस पोस्टर
निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म परिवार के अंदर चलने वाली रिश्तों की कश्मकश को दिखाती है। पति-पत्नी से लेकर बेटों का आपसी तनाव, बच्चों के साथ मां-बाप के रिश्ते, दादा के साथ पोतों का रिश्ता। यहां कुछ दिल को छूने वाले चित्र सामने आते हैं।

अमूमन परिवार में बड़ा बेटा खास माना जाता है तो छोटे को लगातार खुद को साबित करने के लिए कुछ विशेष करने की जरूरत महसूस होती है। यहां भी बड़ा (फवाद खान) कामयाब राइटर है और छोटा (सिद्धार्थ मल्होत्रा) जिंदगी में संघर्ष कर रहा है।

पेंच और भी हैं। हर परिवार के कुछ रहस्य होते हैं। जब कभी ये उभर आते हैं तो बड़े हादसा की वजह बनते हैं। कपूर खानदान की इस कहानी में भी ऐसा है।

करण जौहर की फिल्मों में समलैंगिक किरदार महत्वपूर्ण जगह पाते है

 Film Review kapoor and sons
कपूर एंड संस
फिल्म रिश्तों के तानेबाने को पकड़ कर बढ़ती है परंतु देखने के पारंपरिक लिहाज से पारिवारिक नहीं कही जा सकती क्योंकि युवा पीढ़ी के चरित्र को रेखांकित हुए निर्देशक ने कई जगह बेवजह यौन संकेत उभारे हैं।

ऐसी बातों से यह धारणा पुख्ता होती है कि युवा सेक्स के अलावा कुछ सोचते नहीं। ऐसा नहीं कि यह बातें परहेज का विषय हैं।

फिल्म में दादू के सपनों की रानी, मंदाकिनी कहानी में रंग भरती है। यहां सेक्स का एक ट्रेक काफी था। निर्माता करण जौहर की फिल्मों में समलैंगिक किरदार महत्वपूर्ण जगह पाते हैं। वह यहां भी है।
विज्ञापन

आलिया सबसे कमजोर कड़ी हैं

 Film Review kapoor and sons
कपूर एंड संस
कपूर एंड संस आखिरी कुछ मिनटों को छोड़ पारिवारिक टेंशन ज्यादा और इमोशन कम दिखाती है। रजत कपूर और रत्ना पाठक शाह तनाव के पलों को बेहतरीन ढंग से उभारने में सफल हैं। फवाद खान प्रभाव छोड़ते हैं। उनमें अच्छे अभिनेता वाली बात नजर आती है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ दृश्यों में प्रभावित करते हैं मगर निर्देशक ने उन्हें और आलिया भट्ट को असल जिंदगी के प्रेमी-प्रेमिका के रूप में उभारने पर ज्यादा काम किया। आलिया सबसे कमजोर कड़ी हैं। यहां न वह ग्लैमरस हैं और न अच्छी अभिनेत्री। कहीं-कहीं वह हास्यास्पद हो जाती हैं।

ऋषि कपूर सबसे ज्यादा याद रहते हैं। 90 बरस का बूढ़ा दिखाने के लिए उन पर ढेर सारा मेक-अप किया गया मगर उन्होंने आंखों से भावनाएं व्यक्त करने में कसर नहीं छोड़ी।

फिल्म चार दीवारी के अंदर बिखरे हुए घर को दिखाती है, जहां सबका दम घुट-सा रहा है। अंत होते-होते निदा फाजली का यह शेर याद आता हैः घर की तामीर चाहे जैसी हो/इसमें रोने की कुछ जगह रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed