{"_id":"56f8e9484f1c1b1273f0015f","slug":"kapoor-and-sons-second-weekend-box-office-collection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा कारनामा करने की ओर 'कपूर एंड संस'!","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
बड़ा कारनामा करने की ओर 'कपूर एंड संस'!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह रिलीज हुई 'कपूर एंड संस' कमाई के मामले में सबको चौंका रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते के बाद दूसरे सप्ताह भी शानदार कमाई जारी रखी है। फवाद खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिकाओं वाली कपूर एंड संस को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि सिर्फ मल्टीप्लैक्स को ध्यान में रखकर फिल्म बनाई गई है और छोटे शहरों और कस्बों में फिल्म को सफलता नहीं मिलेगी।
फिल्म ने छोटे शहरों के मुकाबले मल्टीप्लैक्स में बेहतर प्रदर्शन किया भी है। फिल्म में कोई बड़ा सितारा ना होने के चलते फिल्म से बहुत ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं की जा रही थी, लेकिन फिल्म की कमाई ने इसके कलाकारों और निर्माताओं को खुश कर दिया है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार तक 59.02 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट

#KapoorAndSons remained STRONG, despite new films + crucial cricket match on Sun. Collected ₹ 12.09 cr in Weekend 2. Total: ₹ 59.02 cr...
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2016
'नीरजा' को पीछे छोड़ सकती है 'कपूर एंड संस'!
इस साल की बड़ी फिल्मों में नीरजा का नाम है। नीरजा के लिए सोनम कपूर को बहुत तारीफें मिलीं। फिल्म ने अपने छठें इतवार तक 75 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। कपूर एंड संस के दूसरे वीकएंड तक 59 करोड़ कमा लेने के बाद फिल्मी पंडितों का अनुमान है कि ये फिल्म भी 75 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
कपूर एंड संस से फिल्मी पंडितों की उम्मीद की बड़ी वजह है फिल्म की कमाई में निरंतरता। टी-20 वर्ल्डकप के चलते सिनेमा को इस समय कम दर्शक मिल रहे हैं। दूसरे हफ्ते में जॉन अब्राहम की रॉकी हैंडसम के रिलीज होने के बावजूद कपूर एंड संस ने कमाई में निरंतरता बनाए रखी है। इसको देखते हुए फिल्म से 75 करोड़ की कमाई की उम्मीद है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#KapoorAndSons [Week 2] Fri 4.21 cr, Sat 4.24 cr, Sun 3.64 cr. Total: ₹ 59.02 cr. India biz. Should touch ₹ 75 cr, as per current trends.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2016