Trailer Review: सियासी हलचल मचाने को तैयार सैयद मोदी मर्डर केस की चार्जशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू: चार्जशीट – द शटलकॉक मर्डर (ट्रेलर)
कलाकार: अरुणोदय सिंह, सिकंदर खेर, शिव पंडित, तृधा चौधरी, हृषिता भट्ट, शक्ति आनंद आदि।
निर्देशक: शशांत शाह
निर्माता: रोशन कलान, अशोक पंडित
ओटीटी: जी5
रेटिंग: ***1/2
जी समूह के ओटीटी जी5 को गोरखपुर खूब भा रहा है। पहले गोरखपुर के श्रीप्रकाश शुक्ला से संबंधित घटनाओं पर पिछले साल रंगबाज बनाने वाला जी5 अब गोरखपुर के अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सैयद मोदी से संबंधित घटनाओं पर वेब सीरीज लेकर आ रहा चार्जशीट – द शटलकॉक मर्डर।
चार्जशीट – द शटलकॉक मर्डर के टीजर ने काफी हंगामा मचाया था। अब ट्रेलर आने के बाद ये बिल्कुल साफ हो गया है कि ये पूरी सीरीज सैयद मोदी मर्डर केस में सीबीआई जांच की चार्जशीट पर बनी है। उत्तर प्रदेश के सियासी माहौल को फिर से गरम करने का माद्दा रखता ये ट्रेलर काफी विवादों में आने वाला दिखता है। आठ बार के नेशनल चैंपियन सैयद मोदी ने कॉमनवेल्ड गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उनकी प्रेमिका से एक राजनीतिज्ञ के संबंध बने और 28 जुलाई 1988 को उनकी लखनऊ मे स्टेडियम के बाहर हत्या कर दी गई।
जी5 ने चतुराई ये की है कि इस कहानी को उसने इस सत्य घटना के किसी भी किरदार का नाम लिए बनाया है। शूटिंग भी इसकी लखनऊ की बजाय भोपाल में की गई है। लेकिन इस सबके बावजूद असल कहानी छुपती नहीं है। ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज अपहरण मे दिखे अरुणोदय सिंह यहां भी राजनेता के तौर पर अपना असर छोड़ते ट्रेलर में दिखते हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी के तौर पर शिव पंडित का किरदार भी दमदार है लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी कलाकार ने खींचा तो वह हैं सिकंदर खेर जो एक सीबीआई अफसर बने हैं।
जी5 ने शुरू से अपना फोकस भारतीय कहानियों पर रखा है और चार्जशीट – द शटलकॉक मर्डर में भी उसकी कोशिश एक ऐसी कहानी को फिर से दर्शकों के सामने लाने की है जिसे कम से कम उत्तर प्रदेश की सियासत में भुलाया जा चुका है। ट्रेलर दमदार है, निश्चित एपीसोड्स वाली सीरीज को लेकर भी ये उत्सुकता जगाने में कामयाब है।
पढ़ें: Good Newwz Trailer Review: ऋषिकेश मुखर्जी के नाम पर भोंडी कॉमेडी बेचने की करण जौहर की कोशिश