{"_id":"69e33d4d0e08798d17097224","slug":"mukesh-khanna-reveals-why-he-do-not-want-to-ranveer-singh-to-play-shaktimaan-role-in-film-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'शक्तिमान' के रूप में रणवीर सिंह को क्यों नहीं देखना चाहते मुकेश खन्ना? तारीफ करते हुए बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'शक्तिमान' के रूप में रणवीर सिंह को क्यों नहीं देखना चाहते मुकेश खन्ना? तारीफ करते हुए बताई वजह
Sat, 18 Apr 2026 01:44 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:44 PM IST
सार
Shaktiman: हाल ही में खबरें आईं कि फिल्म 'शक्तिमान' में रणवीर सिंह अहम किरदार निभाएंगे। इस बीच टीवी शो में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने बताया है कि वह क्यों नहीं चाहते कि रणवीर यह किरदार निभाएं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया, आईएमडीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर फिल्म इंडस्ट्री और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बातों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, एक्टर ने सुपरहीरो 'शक्तिमान' के रीबूट पर बात की। उन्होंने बताया कि वे क्यों नहीं चाहते कि रणवीर सिंह इसका हिस्सा बनें। मुकेश खन्ना ने रणवीर की तारीफ भी की है।
मुकेश खन्ना ने की रणवीर सिंह की तारीफ
जूम से बातचीत में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की और कहा 'देखिए, मैं इसके खिलाफ इसलिए हूं क्योंकि भले ही वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनमें जबरदस्त एनर्जी है। वह 'धुरंधर' कर सकते हैं, 'गली बॉय' कर सकते हैं, 'खिलजी' का रोल भी कर सकते हैं। मगर 'शक्तिमान' का किरदार निभाने के लिए सिर्फ एक्टिंग की काबिलियत से कहीं ज्यादा चीजों की जरूरत होती है।'

शक्तिमान के रोल में मशहूर हुए मुकेश खन्ना
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
किरदार से मेल खाने वाला हो एक्टर
उन्होंने आगे कहा, ''शक्तिमान' के लिए आपको सिर्फ एक एक्टर की ही नहीं, बल्कि एक ऐसे चेहरे की भी जरूरत होती है, जो उस किरदार से मेल खाता हो। जैसे, जब 'पृथ्वीराज चौहान' खड़े हों, तो उन्हें देखकर लगना चाहिए कि वे सचमुच 'पृथ्वीराज चौहान' ही हैं, जैसा कि अक्षय कुमार फिल्म में नहीं लगे। उन्होंने विग लगाई थी।'
अभिनेता को हो रहा नुकसान
मुकेश खन्ना ने बताया कि अपनी इस जिद की वजह से उन्हें पैसों का नुकसान हो रहा है। एक्टर ने बताया, 'इसमें मेरा ही नुकसान है। मुझे करोड़ों रुपयों का नुकसान हो रहा है, क्योंकि सोनी मुझे करोड़ों रुपये देने के लिए तैयार है। मैंने उनसे कहा, 'जरा रुकिए, मुझे यह कास्ट (कलाकार) नहीं चाहिए।' उन्हें एक 'स्टार' चाहिए, जबकि मुझे कोई 'स्टार' नहीं चाहिए।'

Pati Patni Aur Woh Do: सामने आई 'पति पत्नी और वो दो' की नई रिलीज डेट, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कैसा लड़का बनेगा शक्तिमान?
मुकेश खन्ना ने आगे कहा 'अगर मुझे इजाजत मिले, तो मैं पूरे देश में ऑडिशन करवाऊं ताकि यह पता चल सके कि 'शक्तिमान' कौन बनेगा। इससे आपको एक ऐसा लड़का मिल जाएगा जो दिखने में अच्छा हो, सीधा-सादा हो और जिसका स्वभाव भी अच्छा हो। मेरी नजर में, कोई भी ऐसा एक्टर जिसकी पहले से ही कोई बनी-बनाई इमेज हो, वह 'शक्तिमान' नहीं बन सकता।'
खुश हैं रणवीर सिंह
आपको बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर 2' की सफलता का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।