फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: सनी देओल की पहली साउथ फिल्म का श्रीगणेश, इस बॉलीवुड हीरोइन को भी मिला बड़ा मौका

Fri, 21 Jun 2024 11:06 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 21 Jun 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
Mythri Movie Makers shared Highlights of pooja of Sunny Deol upcoming action film SDGM by Gopichand Malineni
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वे दक्षिण भारतीय निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की आगामी एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर सनी देओल के दीवानों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आज मैत्री मूवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सनी देओल की आगामी फिल्म के मुहूर्त पूजा की कुछ झलकियों को साझा किया है। 

 
Mythri Movie Makers shared Highlights of pooja of Sunny Deol upcoming action film SDGM by Gopichand Malineni
एसडीजीएम - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल के किस्मत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी। वहीं अब वे साउथ की इस फिल्म में एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। अपनी आगामी फिल्म में वे साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में काम करेंगे। आज सोशल मीडिया पर उनकी 'एसडीजीएम' की पूजा का वीडियो वायरल हो रहा है। 
Mythri Movie Makers shared Highlights of pooja of Sunny Deol upcoming action film SDGM by Gopichand Malineni
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल की आगामी फिल्म जिसका अस्थाई नाम 'एसडीजीएम' रखा गया है। इस फिल्म की मुहूर्त पूजा में सैयामी खेर भी नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो वे इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mythri Movie Makers shared Highlights of pooja of Sunny Deol upcoming action film SDGM by Gopichand Malineni
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
मैत्री मूवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एसडीजीएम' की मुहूर्त पूजा के वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, 'जल्द ही सनी देओल अपनी इस जबरदस्त एक्शन फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले हैं। तैयार हो जाइए एक शानदार एक्शन फिल्म के लिए'। 
विज्ञापन
Mythri Movie Makers shared Highlights of pooja of Sunny Deol upcoming action film SDGM by Gopichand Malineni
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म की मुहूर्त पूजा के दौरान उनके चेहरे पर लगातार एक मुस्कान देखने को मिल रही है। इस मुहूर्त पूजा के वीडियो में फिल्म की पूरी टीम के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी और अभिनेत्री सैयामी खेर भी नजर आ रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed