Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल पर लगी मुहर, सबसे पहले नाग अश्विन ने अमर उजाला के सामने किया खुलासा
'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और लोग अभी से इसे अगले भाग के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि, फिल्म के निर्देशक ने काफी पहले ही इसके सीक्वल को लेकर जानकारी दे दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में कई बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। कई बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शक देश-विदेश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून, 2024 निर्धारित की गई है। बीते सोमवार की शाम ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, जबकि नाग अश्विन ने अमर उजाला के साथ बातचीच में पहले ही इस राज से पर्दा हटा दिया था।
Nag Ashwin Exclusive Interview: हां, बन रही है ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल, नाग अश्विन का ‘अमर उजाला’ पर खुलासा
अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में सीक्वल पर भरी थी हामी
इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रचार प्रसार भी तेजी से शुरू हो चुका है। इस दौरान टीम कई इंटरव्यू भी दे रही है, जिसमें फिल्म को लेकर कई तरह सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। इस बीच एक मशहूर फिल्म समीक्षक के साथ निर्देशक नाग अश्विन का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उनसे फिल्म के सीक्वेल को लेकर पूछा गया, जिस पर बहुत शांत तरीके से बात करते हुए उन्होंने सवाल को टाल दिया। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। हालांकि, अमर उजाला को उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान साफ-साफ कहा था कि इस फिल्म का सीक्वेल जरूर आएगा।
Farah Khan: फराह ने लगाई 'इश्क विश्क रिबाउंड' के सितारों को फटकार, बोलीं- एक्टिंग पर ध्यान देते तो...
सीक्वल में करेंगे वास्तविक कार बुज्जी का उपयोग
फिल्म में दिखाई जाने वाली कार बुज्जी को लेकर अमर उजाला के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के अगले भाग पर मोहर लगाई थी। उन्होंने कहा था, "बुज्जी हमारी फिल्म का एक किरदार है,लेकिन आज की कार एक असली घटना है। असली कार का इस फिल्म में तो हम इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं, लेकिन फिल्म की सीक्वल में इसका उपयोग करने की बात हम सोच रहे हैं।"
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चंदू चैंपियन की सुस्त रफ्तार, जानें मुंजा- मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई
भारत की सबसे महंगी फिल्मों से एक है 'कल्कि 2898 एडी'
बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बतायी जा रही है। फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये बताया गया है। इस फिल्म में देश भर से कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में सपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, बह्मानंद, शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पाशुपति आदि कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण वैजंयती मूवीज द्वारा किया जा रहा है।
Chandu Champion Day 1: ‘चंदू चैंपियन’ की खराब ओपनिंग से सकते में बॉलीवुड, कार्तिक के करिश्मे पर कबीर का साया