फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Narendra Modi Defends Dhurandhar The Kerala Story and the kashmir files Accuses Critics of Spreading Lies

क्या पीएम मोदी ने किया 'धुरंधर' का बचाव? चुनावी रैली में 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' का भी किया जिक्र

Sun, 05 Apr 2026 03:35 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 05 Apr 2026 03:35 PM IST
सार

PM Modi On Dhurandhar 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में एक रैली में फिल्म 'धुरंधर', 'धुरंधर 2', 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' का जिक्र किया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों को लेकर उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Narendra Modi Defends Dhurandhar The Kerala Story and the kashmir files Accuses Critics of Spreading Lies
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी कमाई कर रही है। कई सेलेब्स ने इस फिल्म की तारीफ की है, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने इस फिल्म की आलोचना की है। फिल्म की आलोचना करने वालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


'धुरंधर' पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
9 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले शनिवार को यहां पीएम मोदी एक रैली करने पहुंचे। पीएम मोदी ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में मौजूद तिरुवल्ला में एनडीए की रैली में फिल्म 'धुरंधर', 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

Narendra Modi Defends Dhurandhar The Kerala Story and the kashmir files Accuses Critics of Spreading Lies
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब
विपक्षी पार्टियों पर पीएम मोदी का इल्जाम
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस, यूडीएफ-एलडीएफ का हर चीज में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब 'धुरंधर' फिल्म आई तो बोलने लगे झूठ है। 'द केरल स्टोरी' आई तो वह कहने लगे झूठ है। 'द कश्मीर फाइल्स' आई तो वह कहने लगे कि यह झूठ है।' उन्होंने आगे कहा 'यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर भी ऐसा ही झूठ फैलाया जा रहा है।'

साउथ एक्टर विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बताया कब और किस जानकारी के साथ आएंगे वापस

कब रिलीज हुई 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2'?
आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' स्पाई थ्रिलर फिल्में हैं। इनमें एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई है जो पाकिस्तान में जाकर भारत के खिलाफ साजिशों को रोकता है। इसमें रणवीर सिंह ने अहम किरदार निभाया है। 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। वहीं 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी।

Narendra Modi Defends Dhurandhar The Kerala Story and the kashmir files Accuses Critics of Spreading Lies
द केरल स्टोरी - फोटो : यूट्यूब
क्या है 'द केरल स्टोरी' की कहानी?
फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई 2023 को रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं। इसमें ऐसी लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका धर्म परिवर्तन करके उन्हें आईएसआईएस में शामिल किया जाता है। इस फिल्म पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियोंड' फरवरी 2026 में रिलीज हुआ।
विज्ञापन

Narendra Modi Defends Dhurandhar The Kerala Story and the kashmir files Accuses Critics of Spreading Lies
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : एक्स
'द कश्मीर फाइल्स' की स्टारकास्ट
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इसमें 1990 के कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दिखाया गया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed