फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nasir Hussain and Dev Anand fighting working in teesri manzil baharon ke sapne recalled Aamir khan

Aamir Khan: जब नशे में देव आनंद और नासिर हुसैन ने की थी जमकर लड़ाई, आमिर खान ने बताया किस्सा

Fri, 13 Jun 2025 06:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Jun 2025 06:47 PM IST
सार

Nasir Hussain And Dev Anand: आमिर खान ने एक किस्सा सुनाया है। इसमें उन्होंने बताया है कि नासिर हुसैन और देव आनंद ने एक पार्टी में झगड़ा किया था। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को मारा भी था। आइए जानते हैं पूरा किस्सा।

विज्ञापन
Nasir Hussain and Dev Anand fighting working in teesri manzil baharon ke sapne recalled Aamir khan
देव आनंद, नासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान पिछले तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हें इंडस्ट्री के कई किस्से पता हैं। उनके पिता ताहिर हुसैन बेहतरीन फिल्म निर्माता थे। उनके चाचा नासिर हुसैन ने कारवां, तुमसा नहीं देखा और दिल देके देखो जैसी फिल्में बनाई हैं। ऐसे में आमिर खान के पास बॉलीवुड से जुड़े कई किस्से हैं जिन्हें वह अकसर सुनाया करते हैं। 

विज्ञापन

नासिर हुसैन, विजय आनंद के करीबी दोस्त थे
आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि एक बार उनके चाचा नासिर हुसैन और देव आनंद की साधना की सगाई पार्टी में लड़ाई हो गई थी। मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में आमिर खान ने बताया 'नासिर, विजय आनंद के बहुत करीबी दोस्त थे और नासिर देव आनंद के भी दोस्त थे। उन दिनों फिल्म 'तीसरी मंजिल' बन रही थी। देव आनंद इसमें अहम भूमिका में थे जबकि नासिर इसका निर्देशन कर रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Nasir Hussain and Dev Anand fighting working in teesri manzil baharon ke sapne recalled Aamir khan
आमिर खान - फोटो : यूट्यूब

देव आनंद ने की नासिर हुसैन की शिकायत
आमिर खान ने बताया 'देव आनंद ही 'तीसरी मंजिल' में अहम किरदार निभाने वाले थे। इसी साल देव आनंद, राजेश खन्ना के साथ 'बहारों के सपने' भी बना रहे थे। राजेश खन्ना उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। विजय आनंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे थे। पार्टी में नासिर ने सुना कि देव आनंद शिकायत कर रहे थे कि उन्हें नए एक्टर के साथ छोटी फिल्म 'बहारों के सपने दी गई, जबकि वह खुद एक बड़ी फिल्म निर्देशित कर रहे हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: 'आनंद' में राजेश खन्ना की कास्टिंग पर भड़के थे धर्मेंद्र, निर्देशक से बोले- चैन की नींद तभी आएगी..

विज्ञापन

नासिर हुसैन और देव आनंद में हुआ झगड़ा
इसके बाद नासिर साहब और देव आनंद में लड़ाई हो गई। आमिर खान ने बताया 'नासिर साहब ने कहा कि कोई भी चीज छोटी या बड़ी नहीं होती। उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी। यहां तक कि एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।' आमिर खान की इस बात को बाद में साधना से पूछा गया तो उन्होंने कहा 'हां हां दोनों दारू पीकर झगड़ा कर रहे थे।'

फिल्म से देव आनंद हुए बाहर
बाद में नासिर हुसैन ने विजय आनंद से कहा कि आप 'तीसरी मंजिल' का निर्देशन करें और वह 'बहारों के सपने' का निर्देशन करेंगे। आमिर खान ने आगे कहा 'हालांकि नासिर ने कहा, 'देव आनंद इस फिल्म में नहीं होंगे। वह बाहर हो चुके हैं। इसके बाद 'तीसरी मंजिल' में शम्मी कपूर आए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed