सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Netizens Trolls Ajay Devgn After Viral Photo With Pakistani Cricketer Shahid Afridi During WCL

Ajay Devgn: शाहिद अफरीदी के साथ अजय देवगन का फोटो वायरल, ट्रोलर्स बोले- ‘ये है दोगलापन’; जानें पूरी सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 21 Jul 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Ajay Devgn Viral Photo: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज से पहले अजय देवगन लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला।

Netizens Trolls Ajay Devgn After Viral Photo With Pakistani Cricketer Shahid Afridi During WCL
अजय देवगन और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अपनी आगामी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चाओं में बने अभिनेता अजय देवगन अचानक नेटिजेंस के निशाने पर आ गए हैं। अजय देवगन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो के चलते ही अजय देवगन अब लोगों के निशाने पर हैं। लोगों का कहना है कि वो पैसे के लिए के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Trending Videos

शाहिद अफरीदी के साथ अजय देवगन की तस्वीर वायरल
इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स क्रिकेट लीग चल रही है। अभिनेता अजय देवगन इस चैंपियनशिप के को-ओनर हैं। रविवार को इस चैंपियनशिप में भारत और पाकिस्तान का मैच होना था। लेकिन पहलगाम हमले को लेकर हुई आलोचनाओं के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया। इस बीच अब अजय देवगन की पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के साथ मुस्कुराकर बात करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर अब अजय देवगन यूजर्स के निशाने पर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर बोले- सिर्फ पीआर के लिए होती है देशभक्ति
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने अजय देवगन को देश विरोधी तक बता डाला। एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘इन सेलेब्स की देशभक्ति सिर्फ पीआर के लिए होती है। वर्ना ये पैसे के लिए कुछ भी करते हैं।’

 


 


वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जबकि एक यूजर ने अजय देवगन की देशभक्ति की फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्हें ट्रोल किया और कहा कि रील लाइफ में कुछ और रियल लाइफ में कुछ और।
 
 

 

भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खेलने से किया मना
26 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों और वहां के कलाकारों को लेकर लोगों में गुस्सा है। इसलिए जब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होने की बात आई तो लोगों ने इस मैच में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की ही आलोचना करना शुरू कर दी। जिसके बाद शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और युसुफ पठान समेत भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खेलने से इंकार कर दिया। अंतत: आयोजकों को इस मैच को कैंसिल करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: Fact Check: अजय देवगन-शाहिद अफरीदी की मुलाकात की पुरानी तस्वीर पहलगाम हमले के बाद की बताकर की जा रही शेयर

Netizens Trolls Ajay Devgn After Viral Photo With Pakistani Cricketer Shahid Afridi During WCL
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : फेसबुक
पिछले साल की है अजय देवगन की तस्वीर
हालांकि, अजय देवगन की शाहिद अफरीदी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही वो पुरानी तस्वीर है। ये तस्वीर पिछले साल हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल के बाद की है। जिसमें भारत-पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल हुआ था और भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इस दौरान चैंपियनशिप के को-ओनर अजय देवगन भी वहां मौजूद थे और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने मैदान पर ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों से बात की थी। इसी दौरान अजय देवगन पाक खिलाड़ी शाहिद अफरीदी से बात करते नजर आए थे। अब यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।

1 अगस्त को रिलीज होगी अजय की 'सन ऑफ सरदार 2'
अजय देवगन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 25 जुलाई को ही रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। अब फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2012 में आई अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed