{"_id":"698734a30cc97215110d775f","slug":"nora-fatehi-and-badshah-will-perform-in-icc-t20-world-cup-2026-opening-ceremony-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC Opening Ceremony: मुंबई में सितारों ने बांधा समां, नोरा फतेही और बादशाह की परफॉर्मेंस देख झूम उठे दर्शक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
T20 WC Opening Ceremony: मुंबई में सितारों ने बांधा समां, नोरा फतेही और बादशाह की परफॉर्मेंस देख झूम उठे दर्शक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
T20 WC Opening Ceremony: शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेत्री नोरा फतेही और बादशाह ने परफॉर्म किया है। उनकी परफॉर्मेंस पर दर्शकों के साथ वहां मौजूद खिलाड़ी भी झूम उठे।
बादशाह, नोरा फतेही
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
शनिवार को मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हुअ। भारत और अमेरिका के बीच चल रहे ओपनिंग मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें नोरा फतेही और बादशाह ने परफॉर्म किया है। नोरा और बादशाह की परफॉर्मेंस से पहले ओपनिंग सेरेमनी में ड्रमर शिवमणि और सितार वादक ऋषभ ने भी प्रस्तुति दी।
Trending Videos
ऋषभ और शिवमणि
- फोटो : एक्स
ओपनिंग सेरेमनी ऋषभ और शिवमणि के एक जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुई। दोनों ने तबले और सितार पर जुगलबंदी पेश की।। इस जोड़ी ने स्टेडियम के अंदर एक शानदार माहौल बना दिया। इससे क्रिकेट शुरू होने से पहले ही फैंस को एक जोशीली शुरुआत मिली।
Nora Fatehi set the stage on fire with her performance at the T20 World Cup opening ceremony.🔥🥵 pic.twitter.com/JqLggIocli
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) February 7, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाह, नोरा फतेही
- फोटो : एक्स
नोरा फतेही ने अपने खास मूव्स से स्टेडियम में रौनक ला दी। उन्होंने अपने गाने 'पायल' पर डांस किया। वानखेड़े स्टेडियम में बादशाह ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। टॉस के तुरंत बाद उन्होंने अपने चार्ट-टॉपर्स गाने गाए और भीड़ भी उनके साथ गाने लगी। माहौल बिल्कुल कॉन्सर्ट जैसा हो गया।
nora fatehi performance at the Wankhade stadium for T20 World Cup opening ceremony. 🔥 pic.twitter.com/DcCNUH5ins
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) February 7, 2026
जय शाह, रोहित शर्मा
- फोटो : एक्स
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी शुरुआत अमेरिका के खिलाफ की है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रंगारंगा उद्घाटन समारोह का प्रबंध किया। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह मैदान पर ट्रॉफी लेकर पहुंचे। टॉस अमेरिका ने जीता और भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी।