सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imran Khan reveals mental health scare gave him a wake up call forced changes

'मुझे लगा मैं बेफिक्र लड़का हूं...', तलाक के अलावा इस चीज से जूझ रहे थे इमरान खान; किया इलाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Feb 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Imran Khan: इमरान खान ने हाल ही में बताया है कि लोगों को स्वास्थ्य को लेकर डर होता है। हालांकि उन्हें इससे थोड़ी अलग दिक्कत थी। इसके बारे में उन्होंने बात की है।

Imran Khan reveals mental health scare gave him a wake up call forced changes
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@imrankhan
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता इमरान खान को लगभग एक दशक पहले उस तरह के रोल नहीं मिले जिस तरह वो चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। ब्रेक के दौरान, एक्टर तलाक और मानसिक स्वास्थ्य से जूझे। हाल ही में, इमरान ने बताया कि कैसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक 'डर' ने उन्हें अपनी जिंदगी में बदलाव करने पर मजबूर किया।
Trending Videos

मानसिक स्वास्थ्य का डर था
टीओआई से बातचीत में इमरान खान ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब उन्हें लग रहा था कि जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। उन्होंने इस दौर को वेक अप कॉल बताया। उन्होंने कहा 'मुझे मानसिक स्वास्थ्य का डर था। लोगों को स्वास्थ्य को लेकर डर लगता है। मुझे मानसिक स्वास्थ्य को लेकर डर लग रहा था। एक वक्त ऐसा था जब मुझे लग रहा था कि कुछ भी ठक नहीं हो रहा है। ऐसे में मुझे सब कुछ ठीक करना था। जिस तरह आप अचानक कोई दिक्कत होने पर अपने शरीर की देखभाल करना शुरू कर देते हैं। मुझे अपना मानसिक स्वास्थ्य ठीक करना था।'

'वाराणसी' के अलावा इस भारतीय फिल्म से जुड़ रही प्रियंका चोपड़ा, फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में कर चुकी अभिनय

विज्ञापन
विज्ञापन

Imran Khan reveals mental health scare gave him a wake up call forced changes
इमरान खान - फोटो : X
जैसा सोचते थे वैसे नहीं थे इमरान
खुद के बारे में इमरान खान ने कहा 'मैं सोचता था कि मैं एक बेफिक्र लड़का हूं। हालांकि बाद में मुझे लगा कि मैं जो अपने आपको सोचता हूं, मैं वो नहीं हूं। मैं दुनिया के साथ डर और घबराहट के साथ पेश आ रहा था। यह मेरी इमेज से उल्टा था।' इसके बाद इमरान खान ने इस पर काम किया और अपने आपको संभाला।

इमरान खान का वर्कफ्रंट
एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 2007 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म हिट हुई। उन्हें 'देली बेली' से खास सफलता मिली। वह टॉप फीमेल स्टार्स जैसे दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ और करीना कपूर के साथ नजर आए। 2015 में 'कट्टी बट्टी' फ्लॉप होने के बाद, इमरान ने एक्टिंग से दूरी बना ली। हाल ही में वह फिल्म 'हैप्पी पटेल' में नजर आए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed