सब्सक्राइब करें

Mardaani 3 VS Border 2: धीमी रफ्तार से जारी है 'मर्दानी 3' की कमाई, 16वें दिन 300 करोड़ के करीब 'बॉर्डर 2'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 07 Feb 2026 08:25 PM IST
सार

Mardaani 3 VS Border 2 Collection: शनिवार को 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। 'मर्दानी 3' की धीमी रफ्तार से कमाई जारी है, वहीं 'बॉर्डर 2' की कुल कमाई 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on saturday know total earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्में 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। 'मर्दानी 3' की रिलीज का आज नौवां दिन है। फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। वहीं 'बॉर्डर 2' की रिलीज का आज 16वां दिन है यह 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। आधा महीना गुजर जाने के बावजूद फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। आईए जानते हैं दोनों फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on saturday know total earning
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मर्दानी 3' का आज का कलेक्शन
30 जनवरी को 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आज नौवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.79 करोड़ रुपये हो गया है।

T20 WC Opening Ceremony: मुंबई में सितारों ने बांधा समां, नोरा फतेही और बादशाह की परफॉर्मेंस देख झूम उठे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on saturday know total earning
फिल्म 'मर्दानी 3' रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मर्दानी 3' का हर दिन का कलेक्शन
  • पहले दिन 'मर्दानी 3' ने चार करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे दिन इसने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • तीसरे दिन फिल्म की कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही थी। 
  • चौथे दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.6 करोड़ रुपये था।
  • छठे दिन इसने 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • सातवें दिन फिल्म की कमाई 1.85 करोड़ रुपये रही थी।
  • आठवें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on saturday know total earning
फिल्म 'बॉर्डर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
  • 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 10वें दिन के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। आज खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये था। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 299.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 224.25 करोड़ रुपये रही थी।
  • दूसरे हफ्ते में इसने 70.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Mardaani 3 VS Border 2 box office collection on saturday know total earning
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं 'मर्दानी 3' के निर्देशक?
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद, इंद्रनील भट्टाचार्य, जिस्सू सेनगुप्ता और मिखाइल यावलकर ने अभिनय किया है। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। यह मर्दानी सीरीज की तीसरी फिल्म है।

'बॉर्डर' का सीक्वल है 'बॉर्डर 2'
फिल्म 'बॉर्डर 2' में सुनील शेट्टी, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने अहम किरदार निभाया है। इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं। यह भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित है। यह फिल्म 'बॉर्डर' (1997) का सीक्वल है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed