फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ohh My Dog Day 1 Box Office Collection: Pankaj Tripathi starring directed by Amit Rai Movie Latest Earning

Ohh My Dog Box Office: कैसी रही 'ओह माय डॉग' की शुरुआत'? पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Fri, 07 Aug 2026 08:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

Ohh My Dog VS DC The Bloody Valentine: फिल्म 'ओह माय डॉग' आज 07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत की है? जानिए

विज्ञापन
Ohh My Dog Day 1 Box Office Collection: Pankaj Tripathi starring directed by Amit Rai Movie Latest Earning
'ओह माय डॉग' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों दो हॉलीवुड फिल्में जमकर कमाई कर रही हैं। 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' और 'द ओडिसी', दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा थलापति विजय की जन नायकन भी लगी है। इनके बीच आज 07 अगस्त को 'ओह माय डॉग' ने दस्तक दी है। इसके अलावा साउथ फिल्म 'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' भी आज ही रिलीज हुई है। जानिए इनका कलेक्शन कैसा रहा है?

विज्ञापन


Ohh My Dog Review: पंकज त्रिपाठी की फिल्म में ऑस्कर ने बटोरीं सबसे ज्यादा तालियां; मगर कहानी लंबी पड़ जाती है

विज्ञापन

Ohh My Dog Day 1 Box Office Collection: Pankaj Tripathi starring directed by Amit Rai Movie Latest Earning
ओह माय डॉग - फोटो : सोशल मीडिया

कुत्ते और इंसान के रिश्ते पर बनी फिल्म
'ओह माय गॉड 2' के निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' आखिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले यह फिल्म 31 जुलाई को आने वाली थी, मगर बाद रिलीज डेट में बदलाव किया गया। इसमें पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसमें इंसान और कुत्ते के भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है।

Ohh My Dog Day 1 Box Office Collection: Pankaj Tripathi starring directed by Amit Rai Movie Latest Earning
ओह माय डॉग - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन कैसी रही शुरुआत?
फिल्म 'ओह माय डॉग' के एलान के बाद से ही इसकी काफी चर्चा हो रही थी। अब जब यह रिलीज हो गई है तो पहले दिन इसकी रफ्तार सुस्त दिख रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह एक छोटे बजट की फिल्म है। 

विज्ञापन

Ohh My Dog Day 1 Box Office Collection: Pankaj Tripathi starring directed by Amit Rai Movie Latest Earning
ओह माय डॉग - फोटो : यूट्यूब

क्या वीकएंड में मिलेगा फायदा?
इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे फैमिली ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है, जिसे बच्चों के साथ देखने सिनेमाघरों का रुख किया जा सकता है। पंकज त्रिपाठी के अलावा इसमें राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, माही राय और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे सितारे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड में आगामी दो दिन यह कैसा प्रदर्शन करती है?

Ohh My Dog Day 1 Box Office Collection: Pankaj Tripathi starring directed by Amit Rai Movie Latest Earning
फिल्म 'डीसी' - फोटो : सोशल मीडिया

'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन'
आज शुक्रवार 07 अगस्त को तमिल फिल्म 'डीसी' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक्शन से भरपूर रोमांटिक फिल्म है। फिल्म के निर्देशन की कमान अरुण मथेश्वरन ने संभाली है। वहीं, लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का संगीत दिया है। कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed