{"_id":"66e6b25361bb8464890cc2be","slug":"on-padosan-re-released-saira-banu-recalled-memories-associated-with-mehmood-sunil-dutt-and-kishore-kumar-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Padosan re-release: 'पड़ोसन' के दोबारा रिलीज होने पर सायरा बानों ने जताई खुशी, साझा किया फिल्म से जुड़ा अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Padosan re-release: 'पड़ोसन' के दोबारा रिलीज होने पर सायरा बानों ने जताई खुशी, साझा किया फिल्म से जुड़ा अनुभव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय सिनेमाई इतिहास की बेहरीन फिल्मों में से एक पड़ोसन को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। इसे लेकर फिल्म की अभिनेत्री सायरा बानो ने खुशी जताते हुए फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया है।
सायरा बानो- पड़ोसन फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @sairabanu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो की यादगार फिल्म 'पड़ोसन' दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमाई इतिहास की अमूल्य धरोहरों में से एक माना जाता है। फिल्म में उनके अलावा महमूद, सुनील दत्त और किशोर कुमार जैसे दिग्ग्ज कलाकार नजर आए थे। साल 1968 में रिलीज हुई इस म्यूजिकल कॉमेडी में बिंदु की भूमिका में नजर आईं अभिनेत्री ने फिल्म को दोबारा रिलीज किए जाने को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
'पड़ोसन' को दोबारा रिलीज किए जाने पर सायरा बानों ने जताई खुशी
80 वर्षीय अभिनेत्री ने शनिवार को फिल्म को लेकर भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया। ज्योति स्वरूप द्वारा निर्देशित और महमूद और एनसी सिप्पी द्वारा निर्मित पड़ोसन शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई है। इसे लेकर अभिनेत्री ने लिखा,“मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि पड़ोसन, जो मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है, वो सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। यह फिल्म न केवल मेरे लिए सबसे प्यारी है, बल्कि सिनेमाई इतिहास का एक अनमोल हिस्सा है, जिसे मेरा मानना है कि नई पीढ़ी को जरूर देखना चाहिए। यह दत्त साहब, महमूद भाई, किशोर जी और कई अन्य असाधारण कलाकारों का एक शानदार प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
Aishwarya Rai: 'मैं ऐसा साथी चाहती हूं जो मुझे पागलों की तरह प्यार करे', वायरल हो रही है ऐश्वर्या की कही बात
फिल्म के लिए दिवंगत अभिनेता महमूद ने अभिनेत्री से किया था आग्रह
अभिनेत्री ने लिखा, "पड़ोसन का हिस्सा बनने के अवसर के लिए खुद को धन्य महसूस करती हूं, खासकर उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए। अपनी शादी के बाद, मैंने अपने पेशेवर करियर से एक कदम पीछे हट गई थी। यह केवल महमूद भाई के लगातार निवेदन और मद्रास में शूटिंग की सुविधा के लिए किए गए विचारशील इंतजामों की बदौलत था कि मैं इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए सहमत हुई।" इस दौरान अभिनेत्री ने फिल्म के सेट पर बने खुशी के माहौल को भी याद किया।
View this post on Instagram
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' की प्रशंसा, करीना कपूर की फिल्म को लेकर कही यह बात
सेट पर हंसी-मजाक का रहता था माहौल- सायरा
अभिनेत्री ने अपने साथी कलाकारों को भी याद किया। उन्होंने कहा, "फिल्म के कलाकारों में अविस्मरणीय दत्त साहब शामिल हैं, जिन्होंने अपने सामान्य ग्लैमरस किरदारों से बेहद अलग किरदार निभाया और किशोर जी ने इस अनुभव को वाकई यादगार बना दिया। सेट पर हंसी-मजाक और भाईचारा इतना ज्यादा था कि कई बार हमें शूटिंग रोकनी पड़ी क्योंकि मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थी।" दिग्गज फिल्म प्रोडक्शन बैनर राजश्री प्रोडक्शंस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पड़ोसन की फिर से रिलीज किए जाने की घोषणा की थी। ये जानकारी साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, "अब और उखड़ा-उखड़ा मूड नहीं, क्योंकि पड़ोसन चुनिंदा थिएटरों में आपका मनोरंजन करने के लिए वापस आ रही है।"
'तुम्बाड़' की धांसू कमाई जारी, दूसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़