फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak-Orry: वायरल व्हाट्सएप चैट पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया पलक तिवारी से किस बात को लेकर हुई उनकी लड़ाई

Wed, 03 Jan 2024 03:15 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
Orry Breaks Silence On his fight with actress Palak Tiwari and viral WhatsApp chat know what he says
ओरी और पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

बी-टाउन सेलेब्स के साथ अक्सर नजर आने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार ओरी के चर्चा में रहने की वजह कुछ और है। कहा जा रहा है कि नए साल की पूर्व संध्या पर ओरी और अभिनेत्री पलक तिवारी के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद से दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई है। इसके बाद यह बात यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि ओरी ने पलक के साथ अपनी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे हटा दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच चैट का यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, अब ओरी ने इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं, उन्होंने क्या कहा है? चलिए आपको बताते हैं। 

Orry Breaks Silence On his fight with actress Palak Tiwari and viral WhatsApp chat know what he says
ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, वायरल चैट में पलक तिवारी ओरी से माफी मांगती दिख रही हैं, लेकिन वे उन्हें माफ करने के मूड में बिल्कुल नहीं लग रहे हैं। एक गुस्से वाली इमोजी के साथ ओरी ने पलक के मांफी का जवाब दिया। दोनों की बातचीत में सारा अली खान का भी जिक्र है। ओरी न सिर्फ पलक से नाराज दिख रहे हैं, बल्कि चैट में यह भी कह रहे हैं कि 'तुम्हें बात करनी नहीं आती है'। इसके बाद पलक रिप्लाई करती हैं कि 'मैंने माफी मांगी है।' वायरल स्क्रीनशॉट के बैकग्राउंड में ओरी की फोटो भी नजर आ रही है। 

Orry Breaks Silence On his fight with actress Palak Tiwari and viral WhatsApp chat know what he says
ओरी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब ओरी ने इस पर मामले पर तीन दिन बाद चुप्पी तोड़ी है। ओरी ने एक पोस्ट शेयर कर कहा, 'कोई यह क्यों नहीं पूछ रहा कि पलक किस बात के लिए माफी मांग रही हैं? जरा इस बारे में भी सोचो आप? आप लोग मुझे उसे माफ न करने की वजह से डांट रहे हैं, लेकिन उसने गलत किया था। इतना गलत कि किसी तीसरे को इसमें शामिल होना पड़ा और उसे बताने पड़ा कि उसने गलत किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Orry Breaks Silence On his fight with actress Palak Tiwari and viral WhatsApp chat know what he says
पलक तिवारी और ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
ओरी ने आगे कहा, 'क्या आपको लगता है कि वो माफी मांगेगी या किसी और ने उसे मांफी मागने के लिए कहा। अगर वे किसी बात को लेकर गलत नहीं थी या उसने लाइन क्रॉस नहीं किया, फिर मांफी क्यों मांग रहीं। मेरे इंडस्ट्री के हर डिपार्टमेंटस में दोस्त हैं, लेकिन मैंने कभी भी किसी से इस तरह से व्यवहार नहीं किया, क्योंकि मैंने इससे पहले ऐसी बकवास नहीं सुनी। 
विज्ञापन
Orry Breaks Silence On his fight with actress Palak Tiwari and viral WhatsApp chat know what he says
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पलक बीते कुछ समय समय से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अपनी डेटिंग की खबर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। न्यू साल की पूर्व संध्या पर भी पलक इब्राहिम के साथ ही पार्टी से बाहर निकलकर उनकी कार में जाती हुई दिखी थीं। इस दौरान इब्राहिम अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आएं थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed