Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Fame Sonu aka Jheel Mehta is Going to marry his boyfriend video went viral
{"_id":"659509a7e00abef7480a0657","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-sonu-aka-jheel-mehta-is-going-to-marry-his-boyfriend-video-went-viral-2024-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jheel Mehta: शादी रचाने जा रही हैं तारक मेहता की छोटी सोनू, बॉयफ्रेंड के प्रपोजल पर भरी हामी, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jheel Mehta: शादी रचाने जा रही हैं तारक मेहता की छोटी सोनू, बॉयफ्रेंड के प्रपोजल पर भरी हामी, वीडियो हुआ वायरल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक रहा है। यह शो सुपरहिट हुआ और इसके साथ ही कलाकार और उनके द्वारा निभाए गए किरदार भी सुपरहिट हो गए। शो को लेकर आए दिन कोई न कोई नई जानकारी सामने आती रहती है। अब शो के दर्शकों के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। शो में छोटी सोनू का रोल निभाने वाली अभिनेत्री झील मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
2 of 5
झील मेहता
- फोटो : jheel mehta instagram
शो में छोटी सोनू की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री झील लंबे समय से बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं। झील अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती थीं। अब हाल ही में, झील के बॉयफ्रेंड ने उन्हें फिल्मी अंदाज में शादी के प्रपोज किया है। झील ने इस प्रपोजल पर हामी भर दी है और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं।
3 of 5
झील मेहता
- फोटो : jheel mehta instagram
झील ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड के लिए एक सरप्राइज प्लान करते हुए एक वीडियो साझा किया। झील अपने दोस्तों के साथ आंखों पर पट्टी बांधकर एंट्री करती है और उनके बॉयफ्रेंड उन्हें शादी के प्रपोज करते हैं। झील हां में जवाब देती हैं और बॉयफ्रेंड को हग कर लेती हैं। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
झील मेहता
- फोटो : jheel mehta instagram
झील के इस पोस्ट पर अभिनेता भव्य गांधी ने भी कमेंट कर प्यार बरसाया है। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया है। भव्य शो तारक मेहता में छोटे टिपू के किरदार में थे। भव्य और झील की शो में दोस्ती काफी पसंद की गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
झील मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
झील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हमेशा ही अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट रहती हैं। अभिनेत्री के तीन लाख के करीब फॉलोअर्स हैं। झील अपने फैशन स्टेटमेंट से भी सुर्खियां बटोरती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।