सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Padma awards 2026: President Droupadi Murmu presenting Padma Awards to Dharmendra Hema malini R Madhavan

Padma Awards: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी; बेटी के छलके आंसू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 25 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Padma awards 2026: राष्ट्रपति भवन में 2026 के पद्म पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं। बता दें कि सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म सम्मानों का एलान किया था। आज सोमवार को पहले चरण में 66 हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। 

Padma awards 2026: President Droupadi Murmu presenting Padma Awards to Dharmendra Hema malini R Madhavan
पद्म पुरस्कार वितरण समारोह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार 25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन हुआ है। भारत के इस सबसे बड़े नागरिक सम्मान समारोह में सिनेमा, संगीत और थिएटर जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान कर रही हैं।  

Trending Videos




राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ समारोह
पद्म पुरस्कार समारोह की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान हुआ। बता दें कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का पद्म सम्मान लेने के लिए अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंचीं। इसके अलावा हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी आहना देओल भी नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Padma awards 2026: President Droupadi Murmu presenting Padma Awards to Dharmendra Hema malini R Madhavan
पद्म पुरस्कार वितरण समारोह - फोटो : साभार-@ DD News

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान वे भावुक नजर आईं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सम्मान लेने जैसे ही हेमा मालिनी पहुंचीं, बेटी अहाना के आंसू छलक आए। 
 

Padma awards 2026: President Droupadi Murmu presenting Padma Awards to Dharmendra Hema malini R Madhavan
एन. राजम को पद्म विभूषण प्रदान करतीं राष्ट्रपति - फोटो : साभार-@ DD News

एन. राजम को किया गया सम्मानित
प्रख्यात वायलिन वादक डॉ. एन. राजम को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन



पत्नी नीता ने लिया एड गुरु का सम्मान

भारत के एड गुरु पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म सम्मान प्रदान किया गया। दिवंगत पीयूष पांडे का पद्म भूषण पुरस्कार उनकी पत्नी नीता जोशी ने ग्रहण किया।

Padma awards 2026: President Droupadi Murmu presenting Padma Awards to Dharmendra Hema malini R Madhavan
प्रोसेनजीत चटर्जी को पद्म श्री - फोटो : साभार-@ DD News

प्रोसेनजीत चटर्जी हुए सम्मानित
बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। आज सम्मान समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।

Padma awards 2026: President Droupadi Murmu presenting Padma Awards to Dharmendra Hema malini R Madhavan
गफरुद्दीन मेवाती जोगी- मीर हाजी कासम - फोटो : साभार-@ DD News

वाद्य यंत्र भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को कला के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, गुजरात के दिग्गज लोक संगीतकार मीर हाजी कासम को पद्म श्री प्रदान किया गया है। वे ढोलक वादक हैं।



रघुवीर खेडकर को को कला एवं थिएटर के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

कला क्षेत्र में इन्हें मिले सम्मान 

पद्म विभूषण 
अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)
डॉ. श्रीमती एन राजम

पद्म भूषण
डॉ. आर गणेश 
पीयूष पांडे (मरणोपरांत) 

पद्म श्री
बिस्वा बंधु (मरणोपरांत) 
भरत सिंह भारती 
तागा राम भील 
कुमार बोस 
प्रोसनजीत चैटर्जी 
गफरुद्दीन मेवाती जोगी 
मीर हाजी कासम 
रघुबीर खेडकर 
आर. कृष्णनन कितना (मरणोपरांत) 
प्रोफेसर डॉ. लार्स क्रिस्चन कोच 
तृप्ति मुखर्जी 
हरीमाधाब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) 
धार्मिकलाल चुनीलाला पांड्या 
गरिमेला बालाकृष्णा प्रसाद (मरणोपरांत) 
दीपिका रेड्डी 
हरिचरण सैकैया 
यमनम जतरा सिंह (मरणोपरांत) 
एन स्वामिनाथन 
अरविंद वैद्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed