मलयालम अभिनेता ममूटी को तीसरी बार मिला बड़ा सम्मान, पहले उपाधि के साथ मिल चुका 'सितारों का सितारा' का खिताब
Mammootty: मलयालम के दिग्गज अभिनेता ममूटी को तीसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है। उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें केरल के महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की तरफ से मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है। अभिनेता को भारतीय सिनेमा में पांच दशकों से ज्यादा समय तक दिए गए उनके योगदान के लिए 'डॉक्टर ऑफ लेटर्स' (D.Litt) की उपाधि दी गई है।
ममूटी को मिला सम्मान
केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान अभिनेता को यह सम्मान दिया। यह ममूटी के लिए तीसरा मानद डॉक्टरेट है। विश्वविद्यालय ने ममूटी को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं के भारतीय सिनेमा में उनके असीम योगदान के लिए सम्मानित किया है। ममूटी ने अपने करियर में 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। आज वह भी फिल्म उद्योग के सबसे मशहूर सितारों में से एक बने हुए हैं।
Humbled to have received the Honorary D.Litt. from Mahatma Gandhi University today, presented by the Honourable Governor of Kerala.
विज्ञापन
My gratitude to each and every one of you who stood by my side throughout this memorable journey. pic.twitter.com/6CVToChCLF— Mammootty (@mammukka) May 25, 2026
इस सम्मान को हासिल करने के बाद ममूटी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'आज महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से केरल के माननीय राज्यपाल की तरफ से 'मानद डी.लिट.' प्राप्त करके मैं फख्र महसूस कर रहा हूं। आप सभी का हृदय से आभार, जिन्होंने इस यादगार सफर में हर कदम पर मेरा साथ दिया।'
क्या शाहरुख की 'किंग' का हिस्सा होंगे रणवीर सिंह? तस्वीरें वायरल होने के बाद किए जा रहे ऐसे दावे
इससे पहले उन्हें साल 2010 में कालीकट विश्वविद्यालय और केरल विश्वविद्यालय की तरफ से भी इसी तरह के सम्मान से नवाजा जा चुका है।
उस समय ममूटी को 'सितारों का सितारा' कहकर संबोधित किया गया था।
ममूटी का वर्कफ्रंट
ममूटी हाल ही में फिल्म 'पैट्रियट' में नजर आए थे। इसमें मोहनलाल, फहाद फासिल और नयनतारा सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया था। जाने-माने फिल्म निर्माता अडूर गोपालकृष्णन और ममूटी एक आगामी मलयालम फिल्म 'पदयात्रा' के लिए एक बार फिर साथ आए हैं।