रवि किशन ने आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ से की ‘पेद्दी’ की तुलना, राम चरण को नेशनल अवॉर्ड मिलने की कही बात
Ravi Kishan Praises Ram Charan: रवि किशन ने राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की जमकर तारीफ की। यही नहीं उन्होंने इस फिल्म के लिए राम चरण को नेशनल अवॉर्ड मिलने तक की भविष्यवाणी कर डाली। जानिए आखिर क्यों आमिर खान की दो सफल फिल्मों से की ‘पेद्दी’ की तुलना…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का एक बड़ा इवेंट भोपाल में किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। कार्यक्रम में फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले रवि किशन ने भी शिरकत की। इस दौरान रवि किशन ने राम चरण की जमकर तारीफ की। यही नहीं उन्होंने ‘पेद्दी’ की तुलना आमिर खान की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से करते हुए राम चरण को नेशनल अवॉर्ड मिलने तक की बात कह डाली।
भारत की उम्मीद बनेगी ‘पेद्दी’
कार्यक्रम में बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि ‘पेद्दी’ एक ऐसी कहानी है, जो देश के युवाओं को उम्मीद दे सकती है। ये आपको '3 इडियट्स' की भी याद दिलाएगी, 'दंगल' की भी याद दिलाएगी। लेकिन ‘पेद्दी’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें भारत का हर युवा अपनी जिंदगी को ढूंढेगा। यह भारत की उम्मीद बनेगी।
‘पेद्दी’ एक अप्रत्याशित फिल्म है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी। फिल्म के लीड एक्टर राम चरण की तारीफ करते हुए रवि किशन ने कहा कि राम चरण ने क्या शानदार अभिनय किया है। मैंने आपको देखा है; आप मेरे प्रोड्यूसर थे। मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है, जब उन्होंने मुझे प्रोड्यूस किया था।
नेशनल अवॉर्ड आता हुआ दिख रहा है
आगे राम चरण के फैमिली बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए रवि किशन ने कहा कि उनके पिता मेगास्टार चिरंजीवी सर। पावरस्टार पवन कल्याण सर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ बनाई थी। लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि राम चरण यह कुछ अलग ही है। नेशनल अवॉर्ड और मुझे वे सभी अवॉर्ड आते हुए दिख रहे हैं।
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, दिव्येंदु, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और रवि भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से होगा।