विजय की ‘जन नायकन’ पर बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म! जानें क्या है पूरा मामला
Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' पिछले कई महीनों से रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC (सेंसर बोर्ड) से समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई। बाद में फिल्म ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आई थीं। अब इसकी रिलीज डेट को लेकर फिर से बड़ी खबर सामने आई है।
टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर दिखी रिलीज डेट
अब फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट पर 'जन नायकन' की रिलीज डेट 19 जून दिखाई जा रही है। वहीं बुकमायशो पर भी फिल्म की रिलीज जून महीने में अपडेट की गई है।

अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण हाल ही में एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हम अभी सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बहुत जल्द सर्टिफिकेट मिल जाएगा। जैसे ही सर्टिफिकेट हमारे हाथ में आएगा, हम रिलीज डेट की घोषणा करेंगे और फिल्म को दुनियाभर में बड़े लेवल पर रिलीज किया जाएगा।’
ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: क्या बुमराह ने भी उड़ाया राम चरण का मजाक? अभिनेता का फोटो शेयर कर यश से की तुलना! जानें सच
'जन नायकन' को विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया।