सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Gets Trolled After Saying Bihar Instead Of Bhopal And Footballer To Bumrah

‘पेद्दी’ इवेंट में राम चरण से हुई डबल गलती, पहले बुमराह को फुटबॉलर; फिर भोपाल को कहा बिहार; जमकर हुए ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 24 May 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Charan Getting Trolled: हाल ही में साउथ सुपरस्टार राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Ram Charan Gets Trolled After Saying Bihar Instead Of Bhopal And Footballer To Bumrah
राम चरण पेद्दी इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का म्यूजिक लॉन्च शनिवार को भोपाल में बड़े धूमधाम से हुआ। इवेंट में जबरदस्त एनर्जी, फैंस का क्रेज और कई बड़े सरप्राइज देखने को मिले। लेकिन इस दौरान राम चरण से दो ऐसी मजेदार गलतियां हो गईं, जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Trending Videos

भोपाल के लोगों को कहा बिहार के लोग
दरअसल, पहले तो राम चरण ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को गलती से ‘फुटबॉलर’ कह दिया। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोपाल के लोगों को ‘बिहार के लोग’ कहते नजर आए। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
‘पेद्दी’ के इस ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च में राम चरण के साथ म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान, जाह्नवी कपूर और फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘चरण जी, वेलकम टू बिहार।’ इसके अलावा कई लोगों ने उनके वीडयो पर मीम बना दिए। 




 

इवेंट में जसप्रीत को कह दिया था फुटबॉलर
इवेंट के दौरान एक रैपिड-फायर सेगमेंट में राम चरण ने जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ‘फुटबॉल को बहुत आगे पहुंचाया है।’ यह सुनते ही वहां मौजूद लोग हंस पड़े और सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।

बाद में राम चरण ने मांगी थी माफी 
बाद में राम चरण ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इस गलती के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा, ‘उफ्फ... मैं सच में कई बार नाम भूल जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी से इस मिक्स-अप के लिए माफी चाहता हूं। भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच यह एक इंसानी गलती थी। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनके खेल का बड़ा फैन हूं। वह हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।’

'पेद्दी' फिल्म के बारे में 
फिल्म में राम चरण एक मजदूर और स्पोर्ट्समैन के किरदार में नजर आएंगे। ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed