{"_id":"6a1285e617182761a906e0b8","slug":"khushbu-sundar-calls-aarti-ravi-my-family-amid-feud-with-ravi-mohan-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बीच खुशबू सुंदर ने आरती को बताया अपना परिवार, रवि मोहन के फैंस हुए नाराज; बोले- शादी से डर लगता है","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
विवाद के बीच खुशबू सुंदर ने आरती को बताया अपना परिवार, रवि मोहन के फैंस हुए नाराज; बोले- शादी से डर लगता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 24 May 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
Khushboo: अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने आरती के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने आरती को अपना परिवार बताया है। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।
आरती, खुशबू सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपनी अलग रह रही पत्नी आरती से विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रवि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी शादी की मुश्किलों के बारे में बताया है। इस बीच अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने आरती को अपना परिवार बताया है। उन्होंने रवि की पत्नी आरती का पक्ष लिया है।
आरती के साथ खुशबू ने शेयर की तस्वीर
खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी और माई फैमिली हैशटैग का इस्तेमाल किया। इस तस्वीर में वह न सिर्फ अपनी बेटियों, अवंतिका और आनंदिता के साथ दिख रही हैं, बल्कि आरती भी उनके साथ हैं। उन्होंने आरती को गले लगाया है। तस्वीर में आरती की मां भी नजर आ रही हैं। खुशबू ने यह साफ कर दिया है कि रवि और आरती के तलाक के इस दौर में वह आरती के साथ हैं।
Trending Videos

रवि मोहन, आरती
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किया रवि का सपोर्ट
हालांकि, रवि के फैंस को समर्थन का यह सार्वजनिक प्रदर्शन पसंद नहीं आया। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा, 'इन सभी मुस्कुराते चेहरों को देखकर मुझे डर लग रहा है।' एक और यूजर ने लिखा 'अगर इस तरह के लोगों का ग्रुप हो तो, शादी डरावनी लगती है।' कई दूसरे यूजर्स ने रवि का समर्थन किया है। हालांकि, इंस्टाग्राम के कुछ अन्य यूजर्स ने खुशबू का समर्थन किया है।
रवि मोहन और आरती रवि के बारे में
रवि ने 2009 में आरती से शादी की थी। 2024 में अपने अलग होने की घोषणा की। अटकलें लगाई गईं कि वह सिंगर केनीशा को डेट कर रहे हैं। इसके बाद 2025 में दोनों एक जैसी ड्रेस पहनकर एक शादी समारोह में शामिल हुए।

रवि मोहन और केनिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
नीशा ने दी सफाई
इस महीने की शुरुआत में हालात तब और भी ज्यादा बिगड़ गए, जब केनीशा के इंस्टाग्राम अकाउंट से किए गए एक कमेंट में आरती के बारे में बुरा-भला कहा गया। बाद में, सिंगर ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि रवि और आरती के अलग होने की वजह वह नहीं थीं। इसके बाद उन्होंने रवि से भी अलग होने का संकेत दिया।
रवि ने एक्टिंग छोड़ने की बात कही
इसके बाद रवि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरती पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं हो जाता वह एक्टिंग नहीं करेंगे।

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच बढ़ा विवाद, निर्देशक ने की फिल्म बॉडी से शिकायत; 'डॉन 3' से जुड़ा है मामला
रवि ने एक्टिंग छोड़ने की बात कही
इसके बाद रवि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरती पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं हो जाता वह एक्टिंग नहीं करेंगे।
आरती ने मांगे 40 लाख रुपये
आरती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह अपने बच्चों और अपनी गरिमा की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगी। आरती ने रवि से गुजारे भत्ते के लिए हर महीने 40 लाख रुपये की मांग की है।