सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Drishyam 3 VS Karuppu Movies Box Office Collection and latest Earning Occupancy On Sunday

Drishyam 3 VS Karuppu: वीकएंड पर 'करुप्पु' की चांदी; 'दृश्यम 3' ने भी दिखाया दम; जानिए कितना हुआ कलेक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 24 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Drishyam 3 VS Karuppu Collection: सिनेमाघरों में मोहनलाल की 'दृश्यम 3' लगी हुई है। इसे दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। इसके अलावा सूर्या की 'करुप्पु' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए रविवार को दोनों फिल्मों का हाल कैसा रहा?

Drishyam 3 VS Karuppu Movies Box Office Collection and latest Earning Occupancy On Sunday
'करुप्पु' और 'दृश्यम 3' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोहनलाल की चर्चित फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में सजी हुई है। इसकी रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार की छुट्टी में दोनों फिल्मों की कमाई में इजाफा देखा गया है। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Trending Videos

Drishyam 3 VS Karuppu Movies Box Office Collection and latest Earning Occupancy On Sunday
दृश्यम 3 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अर्ध शतक जड़ दिया है।

  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपये रहा।
  • बीते दिन शनिवार (तीसरे दिन) को कमाई 13.70 करोड़ रुपये रही थी।
  • आज रविवार को इस फिल्म ने 12.61 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म 'दृश्यम 3' का टोटल नेट कलेक्शन 53.21 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Drishyam 3 VS Karuppu Movies Box Office Collection and latest Earning Occupancy On Sunday
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया

'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म की कमाई में वीकएंड पर एक बार फिर इजाफा देखा गया है।

  • पहले दिन 'करुप्पु' ने 15.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक इसका टोटल नेट कलेक्शन 113.85 करोड़ रुपये रहा था।
  • कल शनिवार को नौवें दिन कमाई 12.20 करोड़ रुपये रही थी।
  • आज रविवार को फिल्म ने 12.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है।
  • 'करुप्पु' का टोटल नेट कलेक्शन 146.41 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

Drishyam 3 VS Karuppu Movies Box Office Collection and latest Earning Occupancy On Sunday
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी दोनों साउथ फिल्में
फिल्म 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' अपने साथ रिलीज हुईं बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही हैं। 'करुप्पु' के साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने आज रविवार को 10वें दिन 3.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 36.14 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, 'दृश्यम 3' के साथ रिलीज हुईं 'चांद मेरा दिल' ने आज रविवार को 3.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 10.57 करोड़ रुपये हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed