HBO Max 2026 Lineup: ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ से लेकर ‘हैरी पॉटर’ तक, एचबीओ मैक्स ने जारी की इस साल के शोज की लिस्ट
HBO Max 2026 Lineup: HBO Max ने 2026 के लिए अपनी आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का शानदार लाइनअप रिलीज किया है, जिसने फैंस के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया है। यहां जानिए इस साल कौन सी फिल्में और सीरीज करेंगी धमाका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचबीओ मैक्स ने एक टीजर वीडियो के जरिए प्लेटफॉर्म ने अपने बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई, जिसमें पुराने हिट शोज की वापसी, नई फ्रेंचाइज और कई दिलचस्प ओरिजिनल कंटेंट शामिल हैं। यह साफ है कि एचबीओ मैक्स आने वाले साल में बड़े पैमाने पर एंटरटेनमेंट देने की तैयारी में है।
फिर से लौट रहा ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’
सबसे बड़ी खबर ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ के तीसरे सीजन की है, जो 21 जून 2026 को रिलीज होगा। इस सीजन में टार्गेरियन परिवार की सत्ता की लड़ाई और भी तेज होती दिखाई देगी, जो पहले से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है।
इसके अलावा 26 जून 2026 को ‘लाइफ, लैरी एंड द परस्यूट ऑफ अनहैप्पीनेस’ नाम की एक नई कॉमेडी सीरीज आएगी, जिसमें लैरी डेविड और ओबामा की अनोखी पार्टनरशिप देखने को मिलेगी।
‘द बिग बैंग थीअरी’ का होगा विस्तार
23 जुलाई 2026 को ‘द बिग बैंग थीअरी’ यूनिवर्स का विस्तार ‘स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स’ के जरिए किया जाएगा, जिसमें स्टूअर्ट के किरदार को एक नए अंदाज में दिखाया जाएगा। वहीं, DC की नई सीरीज ‘लैंटर्न्स’ 16 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
'हैरी पॉटर' की नई शुरुआत
सबसे ज्यादा चर्चा ‘हैरी पॉटर’ की नई सीरीज को लेकर है, जो 25 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह सीरीज किताबों पर आधारित होगी और इसे लंबे समय तक चलने वाले प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है। नए कलाकारों के साथ यह जादुई दुनिया एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।
बाकी बड़े शोज भी लाइन में
इसके अलावा, ‘यूफोरिया’ सीजन 3, ‘इंडस्ट्री’ सीजन 4 और ‘द गिल्डेड एज’ सीजन 4 जैसे पॉपुलर शोज भी वापस आ रहे हैं। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ यूनिवर्स को और बढ़ाने के लिए ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’ नाम की नई प्रीक्वल सीरीज भी लाई जा रही है। वहीं, स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री ‘हार्ड नॉक्स’ इस बार सिएटल सीहॉक्स की ट्रेनिंग कैंप को दिखाएगी।
ये भी पढ़ें- मलयालम अभिनेता ममूटी को तीसरी बार मिला बड़ा सम्मान, पहले उपाधि के साथ मिल चुका 'सितारों का सितारा' का खिताब
कुल मिलाकर, HBO Max का 2026 लाइनअप हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है और यह साल OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए काफी रोमांचक साबित हो सकता है।