सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karisma kapoor new webseries brown teaser released actress will portray police officer character

पुलिसिया अंदाज में करिश्मा कपूर ने की वापसी, सामने आई वेबसीरीज 'ब्राउन' की पहली झलक; देखें टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 25 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Karishma Kapoor In Series Brown: अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द एक अलग अंदाज में अपनी वेबसीरीज 'ब्राउन' में दिखाई देंगी। सीरीज का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। 

karisma kapoor new webseries brown teaser released actress will portray police officer character
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 अभिनेत्री करिश्मा कपूर आखिरी बार 2024 में 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थी। एक समय अपने रोमांटिक किरदारों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस अब 'ब्राउन' में नजर आने वाली हैं। इस वेबसीरीज का टीजर भी रिलीज हो चुका है। जिससे एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हैं। 
Trending Videos


'ब्राउन' में पुलिस अधिकारी बनेंगी एक्ट्रेस 
वेब सीरीज 'ब्रउन' में अभिनेत्री करिश्मा कपूर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी। टीजर के मुताबिक वह रीटा ब्राउन का किरदार निभाएंगी। जो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी है। इसके साथ ही वह एक बहुत ही गंभीर केस की जांच कर रही है। अपने व्यक्तिगत जीवन में वह कई समस्याओं से जूझ रही है। मगर वह अपने फर्ज को शिद्दत से निभाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

karisma kapoor new webseries brown teaser released actress will portray police officer character
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'सिटी ऑफ डेथ' उपन्यास पर आधारित 
वेब सीरीज 'ब्राउन' की कहानी मुख्य रूप से उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। जिसे 2016 में अभेक बरुआ ने लिखा था। सीरीज का मुख्य किरदार रीता ब्राउन एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी है। जो अपने आस -पास की दुनिया से ऊभ चुकी है। इसके साथ ही वह शराब की लत से जूझ रही है। यह सीरीज टीजर देखने पर किसी साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा जैसी लग रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)



 

karisma kapoor new webseries brown teaser released actress will portray police officer character
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी सीरीज ?
वेबसीरीज 'ब्राउन' से सिर्फ करिश्मा ही नहीं बल्कि हेलेन भी अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इसके साथ ही सीरीज में सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और के. के. रैना भी सीरीज में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि वेब सीरीज की रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed