सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashutosh Rana And Renuka Shahane Marry Again After 25 Years Their Sons Attend The Wedding See Photos

25 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे, दोनों बेटे हुए शादी में शामिल; देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 25 May 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Ashutosh Rana and Renuka Shahane: बॉलीवुड के प्यारे कपल आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह को बेहद खास अंदाज में मनाया। जानिए एक्टर्स ने क्या कुछ किया खास। 

Ashutosh Rana And Renuka Shahane Marry Again After 25 Years Their Sons Attend The Wedding See Photos
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम @ashutosh_ramnarayan
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे की शादी 25 मई 2001 को हुई थी। दोनों ने मध्य प्रदेश के दमोह, जो आशुतोष राणा का होमटाउन है, वहां एक निजी और पारंपरिक समारोह में सात फेरे लिए थे। यह शादी बहुत सादगी और पारिवारिक माहौल में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 

Trending Videos

शादी को 25 साल हुए पूरे 
आज 25 मई को एक्टर्स की शादी को 25 साल पूरे हुए। इस मौके पर आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने सिल्वर जुबली को और खास बनाया। दोनों ने एक बार फिर से शादी रचाई और एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने रिश्ते को नए सिरे से जीया। यह पल उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी इमोशनल और खूबसूरत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास मौके पर दोनों बेटे रहे मौजूद
इस खास मौके पर उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने माता-पिता की ये खास रस्में देखीं। परिवार के बीच हुए इस छोटे और प्यारे समारोह में दोनों ने फिर से सात फेरे लिए और साथ निभाने की कसमें दोहराईं। इसके साथ ही उन्होंने घर में पूजा-अर्चना भी की। यह पूरा माहौल प्यार, खुशी और इमोशन्स से भरा हुआ था।

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashutosh Rana (@ashutosh_ramnarayan)

आशुतोष राणा ने लिखा इमोशनल नोट
इन सब सेलिब्रेशन की तस्वीरें आशुतोष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। साथ ही एक खास और इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में बताया। 

ये भी पढ़ें- Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सम्मान लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी; बेटी अहाना के छलके आंसू

आशुतोष और रेणुका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मजबूत और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। 25 साल बाद इस तरह शादी को दोबारा सेलिब्रेट करना यह दिखाता है कि उनके रिश्ते में आज भी वही प्यार और अपनापन बना हुआ है। यह पल सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि उनके लंबे और खूबसूरत रिश्ते की एक नई शुरुआत जैसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed