सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani producer Abid Merchant announces film on Rabindranath Tagores short story Shasti

पाकिस्तानी निर्माता ने उठाया बड़ा कदम, रबींद्रनाथ टैगोर की इस कहानी पर बनाएंगे फिल्म; जानिए कौन होगा निर्देशक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Film Based On Shasti: जहां पाकिस्तान में कई भारतीय फिल्में बैन हैं, वहीं प्रोड्यूसर आबिद मर्चेंट ने बड़ा कदम उठाया है। वह रिवींद्रनाथ टौगोर की एक कहानी पर फिल्म बनाने वाले हैं।
 

Pakistani producer Abid Merchant announces film on Rabindranath Tagores short story Shasti
आबिद मर्चेंट, रबींद्रनाथ टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तानी प्रोड्यूसर आबिद मर्चेंट ने भारतीय लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर फिल्म बनाने का एलान किया है। वह नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ की 1893 की शॉर्ट स्टोरी 'षष्टी' (सजा) पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं।
Trending Videos


कौन होगा निर्देशक?
इस बड़े प्रोजेक्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूनाइटेड स्टेट्स, यूके, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया के इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स शामिल होंगे। इसे बांग्लादेशी फिल्ममेकर लीसा गाजी डायरेक्ट करेंगी। वह फिल्म 'ए हाउस नेम्ड शाहना' के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबिद का बयान
आबिद मर्चेंट अपने बैनर सनत इनिशिएटिव के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने कहा 'हमने फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए बांग्लादेश की फिल्ममेकर लीसा गाजी को चुना है।'

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की मेन कास्ट में बांग्लादेश के दो सबसे बड़े स्टार्स- पोरी मोनी और चंचल चौधरी होंगे। उनके साथ को-राइटर आनन सिद्दीका और ऑस्ट्रेलियन-बंगाली एक्टर अर्का दास शामिल हैं।

Pakistani producer Abid Merchant announces film on Rabindranath Tagores short story Shasti
पोरी मोनी और चंचल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
आबिद मर्चेंट ने कहा कि यह मूवी टैगोर की शॉर्ट स्टोरी का रीइमेजिनेशन है, जो दो भाइयों और उनकी पत्नियों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक मर्डर मिस्ट्री और कोर्टरूम ड्रामा है।
उन्होंने कहा, 'यह कोई आर्ट-हाउस प्रोजेक्ट नहीं है। यह एक कमर्शियल वेंचर है, लेकिन हम इसे कई भाषाओं में इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करना चाहते हैं।'

Vijay-Trisha: विक्रम भट्ट ने विजय-तृषा का किया सपोर्ट, कहा- उन्हें प्यार करने का अधिकार है

स्क्रिप्ट पर हो रहा काम
कास्ट में पाकिस्तानी कलाकार के न होने के बारे में पूछे जाने पर, प्रोड्यूसर ने कहा, 'यह बांग्लादेश की संस्कृति से जुड़ी है, इसलिए प्रमाणिकता बहुत जरूरी है।
स्क्रिप्ट का पहला और दूसरा ड्राफ्ट पूरा हो गया है और अभी इसे पॉलिश किया जा रहा है, डायलॉग लिखने का काम चल रहा है। बजट पर बातचीत भी आखिरी स्टेज में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed