फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pati Patni Aur Woh Do Day 11 Box Office Collection: Ayushmann Khurrana Wamiqa Rakul Preet Sara Movie Earning

Pati Patni Aur Woh Do: बॉक्स ऑफिस पर फूली 'पति पत्नी और वो दो' की सांस; 11वें दिन तक 50 करोड़ भी नहीं हुई कमाई

Mon, 25 May 2026 08:29 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 25 May 2026 08:29 PM IST
सार

Pati Patni Aur Woh Do Collection: फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को आज 11 दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कैसी हालत है? जानिए

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Day 11 Box Office Collection: Ayushmann Khurrana Wamiqa Rakul Preet Sara Movie Earning
पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में लगी है। यह फिल्म 15 मई को रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले इसकी काफी चर्चा हो रही थी। इसका म्यूजिक जबर्दस्त वायरल हो रहा था। मगर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दम नहीं दिखा पा रही है। वीकएंड के बाद आज सोमवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया है? पढ़िए 

विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Day 11 Box Office Collection: Ayushmann Khurrana Wamiqa Rakul Preet Sara Movie Earning
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

'पति पत्नी और वो दो' की पिछले 10 दिन की कमाई
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिर दूसरे दिन यानी शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में कमाई 7.75 करोड़ रुपये रही थी। पहले सोमवार के बाद कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हुई। इस फिल्म का पहले वीक का टोटल कलेक्शन 29 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Day 11 Box Office Collection: Ayushmann Khurrana Wamiqa Rakul Preet Sara Movie Earning
पति पत्नी और वो दो - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk

वीकएंड पर आया कमाई में उछाल
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को दूसरा वीक चल रहा है। वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट के बाद वीकएंड में एक बार फिर इस फिल्म की कमाई में इजाफा देखा गया। नौवें दिन (शनिवार) को इस फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल रविवार को यानी 10वें दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये रहा था। मगर, आज 11वें दिन एक बार फिर कलेक्शन में कमी आई है।

विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Day 11 Box Office Collection: Ayushmann Khurrana Wamiqa Rakul Preet Sara Movie Earning
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

11वें दिन लाखों में सिमटा कलेक्शन
आज सोमवार को इस फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले भारी गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने 72 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 37.07 करोड़ रुपये हो चुका है।

Pati Patni Aur Woh Do Day 11 Box Office Collection: Ayushmann Khurrana Wamiqa Rakul Preet Sara Movie Earning
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

इन फिल्मों से मिल रही कांटे की टक्कर
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 से 60 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म 11 दिनों में अपने बजट के करीब भी नहीं पहुंची है। फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई है। इसके अलावा साउथ से बॉलीवुड तक की कई और फिल्में इस वक्त थिएटर्स में सजी हैं, जिनसे इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। इनमें 'दृश्यम 3', 'करुप्पु', 'राजा शिवाजी' और 'चांद मेरा दिल' के नाम शामिल हैं। आगामी दिनों में इसका मुकाबला 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी फिल्मों से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed