सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Pooja Bhatt marks 23 years of Jism with John Abraham throwback and special note

'फिल्म जिसने वक्त बदल दिया', पूजा भट्ट ने 'जिस्म' के 23 साल पूरे होने पर जताया आभार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Jan 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

23 Years Of Jism: फिल्म 'जिस्म' की रिलीज के 23 साल पूरे होने पर पूजा भट्ट ने इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा है? 

Pooja Bhatt marks 23 years of Jism with John Abraham throwback and special note
जिस्म, पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @poojab1972
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री और फिल्ममेकर की फिल्म 'जिस्म' की रिलीज के 23 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक पोस्ट लिखी है। उस वक्त यह फिल्म अपनी अलग कहानी की वजह से चर्चा में आई थी और इसने दर्शकों पर एक अलग छाप छोड़ी थी। आइए जानते हैं पूजा भट्ट ने फिल्म के बारे में क्या लिखा है?
Trending Videos

पोस्ट में पूजा भट्ट ने क्या लिखा?
पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जॉन अब्राहम की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'जिस्म (2003) एक ऐसी फिल्म जिसने वक्त को बदल दिया। एक हीरो जिसने उस वक्त का प्रतिनिधित्व किया। फिल्म के गाने अब भी अच्छे लगते हैं। फिल्म 17 जनवरी 2003 को 23 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आभार।'

View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
पूजा भट्ट ने अपने शब्दों से बताया कि यह फिल्म सिर्फ अपनी कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लंबे समय तक रहने वाले सांस्कृतिक असर के लिए भी याद की जाती है। फिल्म 'जिस्म' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा इरोटिक थ्रिलर फिल्मों में से एक है। इसमें दिखाया गया है कि कबीर एक परेशान वकील है, जिसकी जिंदगी सोनिया से मिलने के बाद बदल जाती है। वह एक मुश्किल शादी में फंसी हुई औरत है। यह फिल्म अपने बेहतरीन गानों के लिए भी मशहूर है। 'जादू है नशा है' और 'आवारापन बंजारापन' जैसे गाने आज भी मशहूर हैं। 

किन जासूसी फिल्मों को देखकर वीर दास ने लिखी 'हैप्पी पटेल' की स्क्रिप्ट? आमिर खान के काम की भी तारीफ की

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म का निर्देशन अमित सक्सेना ने किया था। इसमें जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु लीड रोल में थे। इसमें गुलशन ग्रोवर, रणवीर शौरी, अनाहिता ओबेरॉय और आयशा कपूर भी थे। इसका संगीत एम.एम. किरवानी ने कंपोज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed