फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pooja Bhatt Re Share Akshay Kumar Old Tweet Regarding CBI Closer Report On Sushant Singh Rajpoot Case

Pooja Bhatt: सुशांत केस में रिया को मिली क्लीन चिट, तो पूजा भट्ट ने अक्षय कुमार की पुरानी पोस्ट पर किया कटाक्ष

Sun, 23 Mar 2025 03:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 23 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

Sushant Singh Rajput Case: लगभग पांंच साल तक चली जांच के बाद सीबीआई द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती समेत इस मामले से जुड़े सभी लोगों को राहत मिलने के बाद अब रिया के चाहने वाले भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। अब अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस मामले पर एक ट्वीट किया है, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Pooja Bhatt Re Share Akshay Kumar Old Tweet Regarding CBI Closer Report On Sushant Singh Rajpoot Case
पूजा भट्ट - फोटो : ट्विटर@Pooja Bhatt

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद से उनकी मौत को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अभिनेता की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। वहीं इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था और उनसे भी पूछताछ की गई थी। हालांकि, अब इस मामले को सीबीआई ने बंद कर दिया है। इस तरह रिया चक्रवर्ती और इस केस में शामिल बाकी लोगों को राहत मिल गई है। अब सीबीआई के इस फैसले के बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अक्षय कुमार के एक पुराने ट्वीट को फिर से शेयर कर कटाक्ष करते हुए रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है।

विज्ञापन

पूजा ने कहा, सत्य की जीत हुई
पूजा भट्ट ने अभिनेता अक्षय कुमार के साल 2020 के एक पुराने ट्वीट को फिर से शेयर किया है। अक्षय कुमार ने ये ट्वीट तब किया था जब सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जांच शुरू की थी। अक्षय के पुराने ट्वीट को फिर से शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने लिखा, “सीबीआई की 22 मार्च, 2025 की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिना किसी साजिश के आत्महत्या के रूप में पुष्टि की गई है। इसमें रिया चक्रवर्ती और अन्य को निर्दोष बताया गया है। सत्य की जीत हुई, प्रार्थनाएं स्वीकार हुईं।

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Aditya Seal: अभिनेता आदित्य सील ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, पत्नी ने साझा किया दिल छू लेने वाला नोट

 

अक्षय ने 2020 में किया था ट्वीट
अक्षय कुमार ने 19 अगस्त 2020 को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है। सच्चाई की हमेशा जीत हो।” अक्षय ने ये ट्वीट तब किया था जब सीबीआई ने सुशांत मामले की जांच शुरू की थी।
 



यह खबर भी पढ़ें: Abhay Deol: आखिर क्यों अपने भाई से सनी दओल और बॉबी देओल ने बनाई दूरी? वजह कर देगी आपको हैरान

 

14 जून 2020 को हुई थी सुशांत की मौत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था और ऐसा कहा गया था कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन बाद में मामले में संदेह जताने पर मामले को तूल पकड़ता देखकर इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था। अब सीबीआई ने तकरीबन पांच साल बाद इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed