सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Power Star Pawan Singh wife Jyoti Singh shares cryptic emotional Post amid their ongoing Divorce case

'बैरी पिया, दिल का दर्द ना जाने'; 'देवदास' के गाने पर पवन सिंह की याद में गुम ज्योति; लोग बोले- इंतजार जीतेगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 11 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Jyoti Singh Cryptic Post: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई है। दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में है। इस बीच ज्योति सिंह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Power Star Pawan Singh wife Jyoti Singh shares cryptic emotional Post amid their ongoing Divorce case
ज्योति सिंह-पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

इंसान अक्सर दिल की बातें फिल्मी गानों के जरिए जताता है। खुशी हो या कोई दर्द हो; हर भाव को जताने के लिए संगीत मददगार है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर भी कुछ ऐसा लग रहा है, मानो उन्होंने 'देवदास' के गाने के जरिए दिल की बात कही है। नेटिजंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

Trending Videos

Power Star Pawan Singh wife Jyoti Singh shares cryptic emotional Post amid their ongoing Divorce case
ज्योति सिंह-पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

पवन सिंह की यादों में डूबीं ज्योति सिंह?
ज्योति सिंह और पवन सिंह के रिश्ते में दूरी आ चुकी है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं, ज्योति सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देखते हैं। हाल ही में ज्योति ने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे झूले पर बैठकर किताब पढ़ती दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Power Star Pawan Singh wife Jyoti Singh shares cryptic emotional Post amid their ongoing Divorce case
ज्योति सिंह-पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

'देवदास' के गाने से बताया दिल का दर्द
वीडियो में ज्योति सिंह हरे रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मगर, इस वीडियो के साथ उन्होंने जो गाना लगाया है और कैप्शन में जो इमोजी बनाए हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वे बेहद दर्द में हैं। ज्योति ने फिल्म 'देवदास' का गाना 'बैरी पिया' लगाया है। इसके साथ उन्होंने दुख के प्रतीक इमोजी कैप्शन में पोस्ट किए हैं। देखकर लग रहा है, मानों वे पवन सिंह की यादों में गुम हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)


नेटिजंस बोले- 'आपका दर्द देखा नहीं जाता'
ज्योति के इस पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें हिम्मत दे रहे हैं कि आपका इंतजार जीतेगा। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपको अब इस दर्द में देखा नहीं जाता। तलाक दे दीजिए'। वहीं, कुछ लोग पवन सिंह की आलोचना कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में पवन सिंह के फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं और वे पावर स्टार की तरफदारी कर रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed