Prabhas fans: दीपिका पादुकोण से नाराज हैं प्रभास के फैंस, लगातार पूछ रहे हैं एक ही सवाल?
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर पूरी टीम जुटी हुई है, लेकिन फिल्म प्रमोशन में शामिल ना होने पर प्रभास के फैंस दीपिका से बेहद नाराज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कल्कि 2898 एडी' का प्रमोशन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। टीम के लगातार प्रयासों के बावजूद भी इस फिल्म को लेकर दीपिका ने अभीतक कोई प्रमोशन नहीं किया है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में प्रभास के डिजिटल साथी बुज्जी के हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो के बारे में भी कुछ साझा नहीं किया। इसी तरह, जब टीजर रिलीज हुआ, तो उसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करने में दीपिका ने पूरे दो दिन लगा दिए। ऑनलाइन प्रमोशन ना करने को लेकर प्रभास के फैंस दीपिका से बेहद नाराज हैं।
दीपिका से नाराज प्रभास के फैंस
प्रभास और दीपिका के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। दीपिका के अलावा फिल्म के बाकी कलाकार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की प्रमोशन लगातार कर रहे हैं। दिशा पटानी और अमिताभ बच्चन लगातार 'कल्कि 2898 एडी' के बारे में जानकारी साझा करते रहते हैं। बहलहाल, प्रभास के फैंस दीपिका की चुप्पी की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। प्रभास के फैंस लगातार दीपिका से एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार वह ऐसा क्यों कर रही हैं। कम से कम सोशल मीडिया पर तो फिल्म का प्रमोशन कर ही सकती हैं।
वैजयंती मूवीज द्वारा भव्य पैमाने पर 'कल्कि 2898 एडी' का निर्माण किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में कमल हासन एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।