फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta got bobby deol movie soldier because of her too much speaking abbas mustan revealed

Preity Zinta: बड़बड़ की वजह से प्रीति जिंटा को मिली थी सुपर हिट फिल्म, निर्देशक की कर दी थी बोलती बंद

Wed, 08 May 2024 01:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 08 May 2024 01:13 PM IST
सार

प्रीति जिंटा को सोल्जर फिल्म में कास्ट करने का दिलचस्प किस्सा निर्देशक अब्बास मस्तान ने साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह लगातार 15 मिनट तक बड़बड़ करती रही थीं। 

विज्ञापन
Preity Zinta got bobby deol movie soldier because of her too much speaking abbas mustan revealed
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने ‘दिल से’, ‘संघर्ष’, ‘क्या कहना’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘वीर-जारा’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी शानदार फिल्में की हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में आईपीएल के दौरान उनकी सलवार कमीज पहनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। निर्देशक अब्बास मस्तान ने एक साक्षात्कार में प्रीति जिंटा को लेकर खुलासा किया कि क्यों उन्होंने प्रीति को ‘सोल्जर’ फिल्म में कास्ट किया था?

विज्ञापन



प्रीति की बड़बड़ आई थी पसंद

निर्देशक अब्बास मस्तान ने खुलासा किया कि जब वह प्रीति जिंटा से पहली बार मिले तो उनसे काफी प्रभावित हुए थे। बता दें कि अब्बास मस्तान ने प्रीति जिंटा को बॉबी देओल की फिल्म सोल्जर में कास्ट किया था। निर्देशक ने प्रीति जिंटा को फिल्म में लेने का किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘रमेश तुरानी ने प्रीति के साथ मीटिंग करवाई, जो निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म में काम करने वाली थी। हालांकि, उस फिल्म की शूटिंग तब तक शुरू नहीं हुई थी।’ मस्तान ने याद करते हुए कहा कि उन दिनों में ऑडिशन नहीं हुआ करते थे। निर्देशक ने बताया कि प्रीति उनके सामने बैठी थी और लगातार 15 मिनट तक बोलती रही। निर्देशक ने कहा, ‘उसने उन 15 मिनटों में इतनी बड़बड़ की कि हमें एक शब्द बोलने का मौका ही नहीं दिया, जिसकी वजह से मुझे लगा कि वह इस किरदार के लिए सही है।'

विज्ञापन

Heeramandi: नौकरानी के साथ अपने इंटीमेट सीन पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फरीदन को पुरुषों से नफरत थी
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन फिल्मों  में किया प्रीति जिंटा को साइन

उन्होंने आगे खुलासा किया कि रमेश तुरानी ने उन्हें एक साथ तीन फिल्मों में साइन किया था, जिसमें ‘सोल्जर’, ‘क्या कहना’ और एक फिल्म शामिल थी। प्रीति जिंटा की भूमिका को सोल्जर में काफी सराहा गया था।



प्रीति जिंटा के आगामी कार्य

प्रीति जिंटा बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं। वह राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ से वापसी करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Bastar OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'बस्तर', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed