Preity Zinta: डेब्यू फिल्म में निर्देशक ने प्रीति को दिया था यह बड़ा झटका, देखते ही बोले- 'मुंह धोकर आओ'
प्रीति ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दिनों के दौरान का एक किस्सा साझा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रीति जिंटा बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने वर्ष 1998 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। 'दिल से' फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रीति ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दिनों के दौरान का एक किस्सा साझा किया।
पोस्ट साझा कर लिखी यह बात
प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 'दिल से' सेट से अपने क्लोज-अप शॉट की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यह तस्वीर दिल से के सेट पर पहले दिन ली गई थी। मैं मणिरत्नम सर और शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित थी। जब मणि सर ने मुझे देखा, तो वे मुस्कुराए और मुझे अपना चेहरा धोने के लिए कहा।'
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: एलओसी रद्द करने के लिए रिया चक्रवर्ती ने दायर की थी अपील, बॉम्बे हाईकोर्ट ने टाला फैसला
प्रीति ने निर्देशक को दिया धन्यवाद
उन्होंने आगे बताया, 'मैंने सर से कहा कि मेरा मेकअप उतर जाएगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा मैं यही चाहता हूं। कृपया अपना चेहरा धो लें। मुझे लगा कि वे मजाक कर रहे हैं, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि वे सच में बोल रहे हैं। मैंने ताजे धुले चेहरे के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की। मैं उनको धन्यवाद देना चाहती हूं।'
'दिल से' के बारे में
इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अलावा शाहरुख खान, मलाइका अरोड़ा, मनीषा कोइराला, गजराज राव, संजय मिश्रा, अनुपम श्याम, पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। 1998 में आई फिल्म 'दिल से' में शाहरुख और मणिरत्नम ने पहली बार स्क्रीन पर साथ काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म आज तक प्रतिष्ठित बनी हुई है और इसने दर्शकों को हिट गाना 'छैयां छैयां' भी दिया, जिसने बॉलीवुड में पंथ का दर्जा हासिल किया है। फिल्म में शाहरुख ने एक ऑल इंडिया रेडियो कर्मचारी की भूमिका निभाई थी। वहीं, प्रीति जिंटा ने केरल की प्रीति वर्मा की भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: Kiran Rao: किरण का 'लापता लेडीज' के निर्माण को लेकर बड़ा खुलासा, बताया- किंडलिंग बैनर तले क्यों है सह निर्मित?