फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta shares video while doing exercise say you are young when your spine is flexible

Preity Zinta: लटक कर एक्सरसाइज करती नजर आईं प्रीति जिंटा, लिखा- आप तब तक जवान हैं, जब तक...

Fri, 25 Apr 2025 11:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

Preity Zinta Exercise Video: प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक गंभीर नोट लिखा है।

विज्ञापन
Preity Zinta shares video while doing exercise say you are young when your spine is flexible
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz

विस्तार

अभिनेत्री प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वह रीढ़ की हड्डी की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा ये एक्सरसाइज लटकते हुए कर रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक गंभीर बात लिखी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


प्रीति जिंटा ने लिखी गंभीर बात
वीडियो शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने इसके कैप्शन में लिखा है 'मजबूत रीढ़ की हड्डी अच्छी सेहत और अच्छे चरित्र का आधार है। रीढ़ की गतिशीलता और मजबूती के लिए कैडिलैक पर लटकते हुए व्यायाम। जोसेफ पाइलेट्स ने कहा था- आप तब तक जवान हैं, जब तक आपकी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन है। तो जितना हो सके अपनी रीढ़ की हड्डी को लचीला रखें और अपने आपको बेहतर करते रहें।'

Preity Zinta shares video while doing exercise say you are young when your spine is flexible
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz

बच्चों के साथ शेयर की तस्वीर
इससे पहले 18 अप्रैल को प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने दो जुड़वा बच्चों जय और जिया की तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में दोनों बच्चे प्रीति के गाल पर चूम रहे थे। दोनों बच्चों के चेहरे लाल दिल वाले इमोजी से ढके हुए थे। तस्वीर के कैप्शन में प्रीति ने लिखा था 'जहां दिल है वहीं घर है। मैं अपने घर को याद कर रही हूं। उन्हें (बच्चों) देखने से पहले मैं दिन गिन रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


सरोगेसी के जरिए हुए थे बच्चे
साल 2016 में प्रीति जिंटा ने जय से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। प्रीति के लड़के का नाम जय है और लड़की का नाम जिया है। दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए थे। 

प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सनी देओल होंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में ही रिलीज होगी। प्रीति जिंटा को आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed