{"_id":"682c491489752c041b0a044c","slug":"priyadarshan-exclusive-on-hera-pheri-3-controversy-he-says-paresh-rawal-out-from-movie-after-one-day-shooting-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: ‘हेरा फेरी 3’ कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले डायरेक्टर प्रियदर्शन- ‘एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
EXCLUSIVE: ‘हेरा फेरी 3’ कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले डायरेक्टर प्रियदर्शन- ‘एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल’
सार
Hera Pheri 3: परेश रावल के बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हेरा फेरी’ से अचानक बाहर होने के बाद, इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब इस पूरे मामले पर फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
परेश रावल और प्रियदर्शन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने की खबर ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि परेश ने यह फैसला करने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। वो खुद इस स्थिति से हैरान और निराश हैं।
विज्ञापन
परेश रावल
- फोटो : एक्स
‘आज तक परेश ने इस बारे में बात नहीं की’
अमर उजाला से खास बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, 'फिल्म शुरू होने से पहले मैंने तीनों – अक्षय, सुनील और परेश – से क्लियर पूछा था कि क्या आप लोग तैयार हैं? सबने कहा – हां। फिर हमने एक दिन शूट भी किया। सब स्मूद चला। लेकिन अचानक परेश जी के हटने की खबर आई... बिना कुछ बोले, बिना कोई कारण बताए। आज तक उन्होंने मुझसे इस बारे में कोई बात ही नहीं की।’

भूत बंगला के सेट पर परेश रावल, अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और राजपाल यादव
- फोटो : एक्स
‘भूत बंगला’ के सेट पर कोई तनाव नहीं दिखा
डायरेक्टर ने आगे बताया, 'ना कोई कॉल, ना कोई मैसेज। हाल ही में हमने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में भी अक्षय और परेश दोनों साथ थे। वहां भी सब कुछ नॉर्मल था। दोनों के बीच बिल्कुल कॉर्डियल और प्रोफेशनल रिश्ता था। कोई तनाव नजर नहीं आया।'
यह खबर भी पढ़ेंः Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ठोकेंगे परेश रावल पर 25 करोड़ का हर्जाना ! प्रोडक्शन हाउस बोला- बर्दाश्त नहीं करेंगे

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स
मामले में सिर्फ अक्षय को नुकसान हुआ है
वहीं जब हमने प्रियदर्शन से पूछा कि क्या वाकई अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ का दावा ठोका है, तो उन्होंने कहा, 'इस फिल्म के राइट्स और प्रोडक्शन अक्षय कुमार संभाल रहे थे। ऐसे में अगर किसी को नुकसान हुआ है तो वो सिर्फ अक्षय हैं।
अगर परेश जी को कोई दिक्कत थी तो कम से कम बात करते। खैर, मैं सिर्फ डायरेक्टर हूं। मुझे नहीं पता उनके और अक्षय के बीच क्या हुआ? ना उन्होंने कुछ बताया, ना ही कोई बातचीत की। मैं पूरी तरह ब्लैंक हूं।’