{"_id":"69c7b0aefd03be621008496b","slug":"priyanka-chopra-and-alia-bhatt-these-bollywood-actresses-doing-business-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाम के साथ पैसा कमा रहीं ये अभिनेत्रियां! फिल्मों में काम करने के अलावा इन कारोबार में है दबदबा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नाम के साथ पैसा कमा रहीं ये अभिनेत्रियां! फिल्मों में काम करने के अलावा इन कारोबार में है दबदबा
Sat, 28 Mar 2026 04:13 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:13 PM IST
सार
Actress Who Is Doing Business: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां फिल्मों में बेहतरीन काम करने के अलावा कारोबार भी करती हैं। कुछ बड़े ब्रांड की मालकिन हैं।
विज्ञापन
कारोबारी अभिनेत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्मी दुनिया में नाम कमाया है। कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा दूसरी इंडस्ट्रियों में काम करके अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। इनमें से कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने एक्टिंग के अलावा कारोबार में भी हाथ आजमाया है और कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। उन्होंने बच्चों के कपड़ों के एक ब्रांड की स्थापना की है। आलिया की इस पहल को समझदारी भरा निवेश माना जाता है।

दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से एक्टिंग में डेब्यू किया। उन्होंने 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने एक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया है। इस ब्रांड की भारत ही नहीं दुनियाभर में चर्चा है।

'सूरज डूबा है' गाने ने कमाए 100 करोड़, कंपोजर को मिले सिर्फ इतने लाख; अमाल मलिक ने किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म 'थमिजान' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। उन्होंने हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। वह एक हेयर केयर ब्रांड की मालकिन हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्टोरेंट भी खोला है। इससे पता चलता है कि अभिनेत्री एक कामयाब कारोबारी भी हैं।

सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर भी एक कारोबारी हैं। उन्होंने अपनी बहन रिया के साथ मिलकर कपड़ों का एक ब्रांड बनाया है। अभिनेत्री को फिल्मों में काम करने के अलावा दूसरी चीजों का भी शौक है।

अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
अनुष्का शर्मा
साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मों में डेब्यू किया। फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता है। वह एक सफल कारोबारी भी हैं। वह एक प्रोडक्शन हाउस की सह-स्थापना हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत कई मशहूर सीरीज बनी हैं। भारत में वह एक सफल निर्माता के तौर पर उभरी हैं।