क्या दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा भी होंगी 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर? देसी गर्ल ने भी रखी शर्त
Kalki 2898 AD 2: फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद ऐसी चर्चा हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी। मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो फिल्म में प्रियंका को साइन करने में भी मेकर्स को उन्हीं मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है, जैसी दीपिका को साइन करने के वक्त थीं।
विस्तार
साल 2024 में दीपिका पादुकोण फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आई थीं। इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है। इसमें भी दीपिका नजर आने वाली थीं, मगर उन्होंने फिल्म छोड़ दी। दीपिका के फिल्म का हिस्सा न होने की बात का एलान मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करके किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने फीस में इजाफा किया था और साथ ही आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड रखी थी, जिस पर मेकर्स के साथ सहमति नहीं बनी। बीते दिनों खबर आई कि दीपिका की जगह प्रियंका चोपड़ा फिल्म का हिस्सा बनेंगी। मगर, देसी गर्ल को साइन करना मेकर्स के लिए आसान नहीं है।
क्या दीपिका को रिप्लेस करेंगी प्रियंका चोपड़ा?
एक तरफ खबरें चल रही हैं कि 'कल्कि 2' में प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया है। वहीं, अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की एंट्री मुश्किल लग रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए प्रियंका चोपड़ा से बातचीत चल रही है। हालांकि, मेकर्स को वैसी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी वजह से दीपिका पादुकोण ने फिल्म छोड़ी थी। खबर है कि एक्ट्रेस ने दीपिका जितनी ही फीस मांगी है।
This is to officially announce that @deepikapadukone will not be a part of the upcoming sequel of #Kalki2898AD.
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) September 18, 2025
After careful consideration, We have decided to part ways. Despite the long journey of making the first film, we were unable to find a partnership.
And a film like…
प्रियंका ने रखी हैं ये डिमांड
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने काम के घंटों में फ्लेक्सिबिलिटी की डिमांड भी रखी है। एक सोर्स ने वेबसाइट को बताया, 'प्रियंका चोपड़ा ने अपने टाइम और शेड्यूल में फ्लेक्सिबिलिटी की डिमांड रखी है, ताकि वे अपनी बेटी मालती को वक्त दे सकें। हालांकि, यह कोई मुश्किल बात नहीं है, क्योंकि प्रियंका अपनी बेटी के साथ लोकेशन पर ट्रैवल करने के लिए तैयार हैं'। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका चोपड़ा के साथ मेकर्स की बातचीत बन पाती है या देसी गर्ल भी इस फिल्म को छोड़ देंगी।
इन एक्ट्रेस का नाम रेस में!
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह लेने के लिए और भी फीमेल स्टार्स रेस में हैं। इस रोल के लिए आलिया भट्ट और साई पल्लवी जैसी एक्ट्रेस के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं जो स्टार पावर के मामले में प्रभास के बराबर हो। मालूम हो कि फिल्म से दीपिका के बाहर होने की ऑफिशियल घोषणा 'कल्कि 2' के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से की थी। पोस्ट में लिखा था, 'यह ऑफिशियली घोषणा है कि दीपिका 'कल्कि 2898 एडी' के आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। बहुत सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं'।
