'पतिदेव... दर्शकों के सवालों का जल्दी जवाब दो'; ईशा ने की बादशाह संग शादी की पुष्टि; साझा की रोमांटिक तस्वीर
Isha Rikh-Badshah: अदाकारा ईशा रिखी ने रैपर-सिंगर बादशाह के साथ अपनी शादी की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने इस बात का जवाब भी दिया है कि शादी के बावजूद वे और बादशाह एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी और सिंगर बादशाह ने इस साल मार्च में गुपचुप शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हुईं। हालांकि, बादशाह और ईशा में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से शादी की पुष्टि नहीं की थी। मगर, अब ईशा ने बादशाह के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए शादी पर मुहर लगा दी है।
प्रशंसकों ने लगाई सवालों की झड़ी
ईशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए एक सैशन रखा, 'कुछ सवाल, कुछ जवाब'। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। इसी कड़ी में एक प्रशंसक ने पूछा, 'मैडम आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है फिर आपने एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं किया है? इस सवाल का जवाब देते हुए ईशा ने लिखा है, 'मुझे लगता है कि मुझ पर ऑफिशियली इन सवालों की बाढ़ आ गई है। 'क्या आप शादीशुदा हैं'? 'क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है'? 'आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते'? 'आप एक साथ तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते'?
ईशा बोलीं- 'मेरे पति को बताना चाहिए'
ईशा ने आगे लिखा है, 'हां, मैं शादीशुदा हूं। अब सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर आते हैं। आप एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते? ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि मेरे पति को आप सभी को एक्सप्लेनेशन देना चाहिए। ईशा ने पोस्ट में बादशाह को टैग करते हुए लिखा है, 'पतिदेव दर्शकों के कुछ सवाल हैं। कृपया उन्हें जल्द से जल्द जवाब दीजिए'।
बादशाह के साथ कोई फोटो क्यों नहीं?
एक यूजर ने ईशा से सवाल किया, 'आपने अपने पति बादशाह के साथ कोई फोटो क्यों नहीं पोस्ट की है? आप उनकी पत्नी हैं और एक भी तस्वीर नहीं है'। इसके जवाब में ईशा ने कुछ लिखा नहीं है, लेकिन बादशाह के साथ एक फोटो साझा कर जवाब दे दिया है। इस तस्वीर में वे बादशाह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।