सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Peddi action director Sham Kaushal compares Ram Charan dedication to Aamir Khan Dangal

'पेद्दी' के एक्शन डायरेक्टर ने आमिर खान से की राम चरण की तुलना, शूटिंग के दौरान इस वजह से याद आई फिल्म 'दंगल'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 11 Jun 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Peddi: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर इसके एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने कुछ खास बातें बताई हैं।

Peddi action director Sham Kaushal compares Ram Charan dedication to Aamir Khan Dangal
राम चरण, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' को दर्शक प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताए हैं। उन्होंने राम चरण की तारीफ करते हुए फिल्म 'दंगल' को याद किया और आमिर खान से उनकी तुलना की।



राम चरण की आमिर से की तुलना
इंडिया टुडे से बातचीत में शाम कौशल ने कहा 'मुझे लगता है कि राम चरण और आमिर खान जैसे एक्टर्स का कमिटमेंट लेवल कमाल का है। 'दंगल' में आमिर खान के साथ हमने पहले पिता का रोल शूट किया था, और पांच महीनों के अंदर ही उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल लिया था। राम चरण का कमिटमेंट भी बिल्कुल वैसा ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Peddi action director Sham Kaushal compares Ram Charan dedication to Aamir Khan Dangal
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
राम चरण हुए घायल
एक चौंकाने वाली बात बताते हुए डायरेक्टर ने कहा 'मैं आपको एक बात बताता हूं। अखाड़े में क्लाइमैक्स फाइट के दौरान, शूटिंग के पहले ही दिन, बदकिस्मती से राम चरण घायल हो गए और उनकी पलकों पर टांके लगाने पड़े। लेकिन उन्होंने उन टांकों के साथ ही पूरी फाइट शूट की क्योंकि हम शूटिंग को टाल नहीं सकते थे।'

इम्तियाज और रहमान का पाकिस्तानी फैन, मिलने के लिए 20 किमी दूर बॉर्डर तक आया; पोस्ट शेयर करके कही मन की बात

Peddi action director Sham Kaushal compares Ram Charan dedication to Aamir Khan Dangal
पेद्दी - फोटो : एक्स
इसे कहते हैं कमिटमेंट
उन्होंने आगे बताया 'राम चरण को चोट लगी थी, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि उन्हें दर्द हो रहा है। इसे ही कमिटमेंट कहते हैं। उन्होंने किसी को भी यह महसूस नहीं होने दिया कि उन्हें चोट लगी है या वे सोचें कि शूटिंग कैसे पूरी होगी। इसे ही स्पोर्ट्स स्पिरिट कहते हैं। जब आप इन सब चीजों को सहजता से लेते हैं, तो आप एक बेहतरीन इंसान होते हैं।'

'पेद्दी' का कलेक्शन
बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु भी हैं। यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने खबर लिखे जाने तक 187.94 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed