फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa: नागपुर स्टेडियम में साड़ी पहनकर पहुंचा फैन, कुंभ के बाद भारत-इंग्लैंड मैच पर भी छाया 'पुष्पा' का क्रेज

Thu, 06 Feb 2025 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Feb 2025 08:48 PM IST
सार

Pushpa: पुष्पराज की दीवानगी अब भी कम होती नहीं दिख रही है। हाल ही में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में एक फैन को अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 2' वाले गेटअप में देखा गया।

विज्ञापन
Pushpa fan spotted in India Vs England cricket match at Nagpur Stadium
पुष्पराज के गेटअप में फैन - फोटो : एक्स

'पुष्पा 2' अपनी शानदार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। अल्लू अर्जुन के निभाए गए पात्र पुष्पराज की लोकप्रियता आज भी शिखर पर बनी हुई है। फिल्म के रिलीज को दो महीने हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच अभी भी पुष्पराज का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 


Priyanka-Mannara: भाई के मेहंदी समारोह की छाईं प्रियंका-मनारा, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

Pushpa fan spotted in India Vs England cricket match at Nagpur Stadium
पुष्पराज के गेटअप में फैन - फोटो : एक्स
मैच के बीच छाया 'पुष्पा'

हाल ही में नागपुर में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में भी पुष्पराज का स्पेशल आकर्षण देखा गया। हम अल्लू अर्जुन की बात नहीं कर रहे, बल्कि उनके एक फैन की बात कर रहे हैं, जो अभिनेता के गेटअप में नजर आया। इस फैन का अंदाज बिल्कुल वैसा ही था जैसे फिल्म में अल्लू अर्जुन का गंगम्मा जातरा के दौरान था। वही गेटअप, वही स्वैग और वही अंदाज से इस फैन ने भी दर्शकों का ध्यान खींच लिया।
Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मीडिया-पैपराजी पर साधा निशाना, रजत दलाल संग किए गए पॉडकास्ट का वीडियो वायरल

Pushpa fan spotted in India Vs England cricket match at Nagpur Stadium
पुष्पराज के गेटअप में फैन - फोटो : एक्स
वीडियो हुआ वायरल

पुष्पराज के गेटअप को देख स्टेडियम में मौजूद कैमरा क्रू ने भी पूरी तरह से इस फैन पर फोकस किया। जैसे ही इस फैन का गेटअप स्टेडियम के बड़े स्क्रीन पर नजर आया, वहां मौजूद लोग उत्साह से भर गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa fan spotted in India Vs England cricket match at Nagpur Stadium
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई

पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 1233.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 811.98 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे पहले हिंदी भाषा में किसी भी फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की है।

विज्ञापन
Pushpa fan spotted in India Vs England cricket match at Nagpur Stadium
पुष्पा 2  - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे अल्लू अर्जुन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास करेंगे। हालांकि, फिल्म को लेकर आधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed