प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा हुए परेशान, चोरी होने के बाद कैसे मिले जॉनी-जोजो?
Rahul Mishra Puppet Jonny And Jojo Stolen Incident: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा बीते दिनों काफी परेशान रहे। उनके पपेट जॉनी और जोजो यानी कठपुतलियां चोरी हो गई थीं। फिर कैसे उन्हें वो वापस मिलीं, इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए राहुल मिश्रा ने अपने चाहने वालों को बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिन पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा के लिए मुश्किल भरे रहे। उनके पपेट जॉनी और जोजो को किसी ने वृंदावन में चोरी कर लिया था। पूरी रात तलाश करने के बाद भी दोनाें पपेट नहीं मिले। इस मुश्किल वक्त में वृंदावन के लोगों ने भी राहुल मिश्रा का साथ दिया। अब उन्हें अपने पपेट जॉनी और जोजो मिल चुके हैं। यह जानकारी खुद राहुल मिश्रा ने साझा की है।
चोरी होने के बाद इस तरह मिले जॉनी और जोजो
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल मिश्रा कहते हैं, ‘एक ऑटो ड्राइवर ने जॉनी और जोजो जिस बैग में रखे थे, उसे चुरा लिया था। हमने रात भर वो बैग तलाश किया। लेकिन श्री जी की कृपा से वो ऑटो ड्राइवर हमें बांके बिहारी जी के बाहर ही मिल गया। उसने सुनसान जगह पर अपनी कुटिया बनाई थी, वहां पर जॉनी और जोजो को छुपाकर रखा था।’
राहुल मिश्रा आगे कहते हैं, ‘जब जॉनी और जोजो को मैं तलाश रहा था तो कई लोगों ने मेरा हाल-चाल पूछा। सभी ने मदद करने की कोशिश की।’
प्रेमानंद महाराज को हंसाकर मशहूर हुए थे राहुल मिश्रा
पिछले साल अपने पपेट जाॅनी और जोजो को लेकर राहुल मिश्रा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने कमाल की कॉमेडी जॉनी और जोजो के जरिए की थी। इसे देखकर प्रेमानंद महाराज की बहुत खुश हुए थे। वह खूब हंसे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तब खूब वायरल हुआ था। राहुल की बात करें तो वह कई रियलिटी शो में भी जॉनी और जोजो के साथ अपना कॉमेडी एक्ट पेश कर चुके हैं।